गाजियाबाद में बकरीद पर हुई हत्या पर मायावती ने दी यूपी सरकार को चेतावनी-चुनाव में बुरे नतीजे होंगे

गाजियाबाद में सूर्या चौहान की हत्या के मामले पर यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने एक्स पर पोस्ट करके योगी आदित्यनाथ सरकार को अलर्ट किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
गाजियाबाद हत्या केस पर मायावती ने योगी सरकार को किया सतर्क (फोटो- एक्स)
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • यूपी के गाजियाबाद में सूर्या नामक एक युवक की हत्या पर मायावती ने एक्स पर किया पोस्ट
  • पूर्व सीएम ने योगी आदित्यनाथ सरकार को इस घटना के बाद किया अलर्ट
  • गौरतलब है कि सूर्या नामक एक युवक की खोड़ा कॉलोनी में हत्या कर दी गई थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम मायावती ने गाजियाबाद में युवक सूर्या चौहान की हत्या को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करके सरकार को ऐसे मामलों से सतर्क रहने की अपील की है. गौरतलब है कि बकरीद के दिन गाजियाबाद के खोड़ा में 17 साल के सूर्या की हत्या कर दी गई थी. इस हत्या के मामले में चार नाबालिगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, जिसमें तीन की गिरफ्तारी भी हुई है. सूर्या के उसके एक दोस्त ने कुर्बानी देखने के बहाने पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी थी. 

मायावती का एक्स पोस्ट 

मायावती ने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा है, 'यू.पी. के जिला गाजियाबाद में खोड़ा के एक नौजवान युवक सूर्या चौहान की हुई हत्या की घटना अति दुखद व चिन्ताजनक. इस प्रकार की आए दिन हो रही घटनाओं की रोकथाम के लिए शासन और प्रशासन को सही कदम उठाने की जरूरत है. साथ ही इस घटना में शामिल अपराधियों की पहचान करके उन्हें कानूनी सजा जरूर दी जाए. इसके साथ ही चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जाएगा ऐसी घटनाओं के व्यापक दुष्परिणाम होंगे. अतः सरकार पूरी तरह सतर्क रहे.'


 

गौरतलब है कि इस घटना के बाद गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में माहौल तनावपूर्ण हो गया है. पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले की छानबीन तेज कर दी है. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर सूर्या पर हमला किया गया था. सूर्या को घटना के बाद फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया था. हालांकि, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
 

Advertisement

पढ़े, गाजियाबाद सूर्या मर्डर केस में चार में से 3 आरोपी गिरफ्तार, बकरीद के दिन खोड़ा कालोनी में हुई थी हत्या

यह भी पढ़िए, गाजियाबाद: बकरीद पर पार्टी के लिए बुलाया घर, फिर अशद ने सूर्या को घोंप दिया चाकू, मौत 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Twisha Case: 80KG के पुतले से होगा रीक्रिएशन, खुलेंगे मौत के राज, Samarath-Giribala से ये सवाल