UP Electricity Bill Surcharge News: दूध, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी के दाम बढ़ने के बाद अब बिजली भी महंगी हो गई. UP में बिजली संकट के बीच उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगने जा रहा है. यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिजली के दाम बढ़ा दिए हैं. UPPCL ने फ्यूल सरचार्ज 10 प्रतिशत का इजाफा किया है. जून के बिजली बिल में उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगने वाला है. मार्च महीने के 10 प्रतिशत बकाया की वसूली जून में की जाएगी.