गोरखपुर की अनोखी शादी: आईसीयू में भर्ती दुल्हन की भरी मांग, बारात लेकर अस्पताल पहुंच गया दूल्हा

Groom Arrives With Baraat In Hospital: शादी के दिन एलएलबी के लास्ट सेमेस्टर का पेपर देकर दुल्हन बाइक से भाई के साथ घर लौट रही थी, तभी चक्कर आने पर पीडि़ता बाइक से गिरकर घायल हो गई और बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत ज्यादा बिगड़ने के बाद पीड़िता को डाक्टर की सलाह पर आईसीयू में एडमिट किया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
GROOM FILL MAANG IN HOSPITAL WHILE BRIDE ADMITTED IN ICU

Wedding In ICU: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां शादी के दिन बाइक से गिरकर घायल हुई एक दुल्हन अस्पताल पहुंच गई. शादी के दिन दुल्हन के अस्पताल पहुंचने की खबर जैसे ही दूल्हे को मिली तो दूल्हा बारात लेकर अस्पताल पहुंच गया और आईसीयू में भर्ती दुल्हन की मांग भरकर शादी का रस्म निभाया. गोरखपुर की यह अनोखी शादी अब चर्चा का विषय बनी हुई है. 

दरअसल, शादी के दिन एलएलबी के लास्ट सेमेस्टर का पेपर देकर दुल्हन बाइक से भाई के साथ घर लौट रही थी, तभी चक्कर आने पर पीडि़ता बाइक से गिरकर घायल हो गई और बेहोशी की हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालत ज्यादा बिगड़ने के बाद पीड़िता को डाक्टर की सलाह पर आईसीयू में एडमिट किया गया था.

ये भी पढें-Dangerous Game: मोबाइल पर गेम खेलने के लिए मामा ने भांजे का गला रेत डाला, गेमिंग की लत को लेकर हुई थी कहासुनी

घराती और बाराती पक्ष के निर्णय के बाद दूल्हा बारात लेकर अस्पताल पहुंचा

रिपोर्ट के मुताबिक शादी के दुल्हन के आईसीयू में भर्ती होने की खबर जब दूल्हे को पता चली तो घराती और बाराती पक्ष के निर्णय के बाद दूल्हा बारात लेकर अस्पताल पहुंच गया और आईसीयू में भर्ती दुल्हन की मांग भर दी. आईसीयू में एक ओर दूल्हा जहां दूल्हे के लिबास में था, लेकिन दुल्हन अस्पताल के कपड़ों में बेड पर लेटी मिली. दूल्हे ने जब लड़की की मांग में सिंदर डाले तो पंडितजी ने मंत्र पढ़कर दोनों को 7 वचन भी दिलाए. 

शादी के दिन घायल होकर अस्पताल पहुंची दुल्हन

घर में शादी की तैयारियां पूरी थीं, लेकिन अचानक दुर्घटना से रंग में भंग पड़ा

गौरतलब है गोरखपुर शहर से 40 किमी दूर दक्षिणी ग्रामीण इलाके थाना बांसगांव के हटवार गांव में रहने वाली दुल्हन पूजा यादव की शादी महादेवा बाजार के महुआ निवासी सन्नी यादव से नवंबर 2025 में तय हुई थी. दोनों परिवार की रजामंदी से 13 मई 2026 को शादी होनी थी, लेकिन अचानक हुई दुर्घटना में रंग में भंग पड़ गया, जबकि शादी के घर में तैयारियां पूरी हो चुकी थीं 

Advertisement

ये भी पढें-नशे में धुत था स्कॉर्पियो चालक, राहगीरों को रातभर रौंदता रहा, चपेट में आए 1 मासूम समेत 2 की मौत और 20 घायल

13 मई को पूजा की शादी होनी थी, लेकिन उसी दिन दुल्हन को एलएलबी अंतिम सेमेस्टर का पेपर देने जाना था. सुबह पूजा अपने भाई के साथ संतकबीरनगर स्थित कॉलेज में परीक्षा देने गई थी. परीक्षा खत्म होने के बाद दोपहर करीब 12 बजे जब दोनों भाई-बहन बाइक से घर लौट रहे थे, तो रास्ते में पूजा को चक्कर आ गया और वह बाइक से नीचे गिर गई. 

ये भी पढें-'मुस्लिम बन जाओ, वरना वीडियो वायरल कर दूंगा', शादीशुदा महिला की खौफनाक आपबीती!

परिवार को बाइक से गिरकर घायल हुई दुल्हन को हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा

परिवार के मुताबिक बाइक से गिरने से दुल्हन के सिर में गंभीर चोट लग गई और उसके सिर से खून बहने लगा. भाई ने फोन कर घरवालों को घटना के बारे में सूचना दी. शादी की तैयारियों में जुटे घरवाले मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में दुल्हन को गोरखपुर के दाउदपुर स्थित आर्यन हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया. 

Advertisement

दूल्हा और दुल्हन पक्ष ने तय किया कि शादी निर्धारित तिथि और मुहूर्त में ही होगी

दुल्हन के आईसीयू में भर्ती होने की खबर घरवालों ने दूल्हे के परिवार तक पहुंचाई. सूचना मिलने पर लड़के पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए. शाम को डॉक्टरों ने बताया कि पूजा खतरे से बाहर है, लेकिन उसे अभी अस्पताल से छुट्टी नहीं दी जा सकती है, तो दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों ने तय किया कि शादी निर्धारित तिथि और मुहूर्त में ही होगी. 

शादी का घर बना हॉस्पिटल का आईसीयू वार्ड

ये भी पढें-गोली चली, लेकिन लगी नहीं, फिर भी हो गई पूर्व सरपंच के भाई की मौत, गुत्थी सुलझाने में छूटे पुलिस के पसीने

बारात लेकर हॉस्पिटल पहुंच गया दूल्हा और रात 1 बजे दुल्हन का मांग भरा दिया

फिर दूल्हा परिवार के साथ 13 मई की रात बारात लेकर दाउदपुर स्थित आर्यन हॉस्पिटल पहुंच गया और रात 1 बजे पूजा की मांग में सिंदूर भर दिया, जहां पर पंडित ने मंत्र पढ़े और दूल्हे ने पूजा की मांग में सिंदूर भरा. फिर पंडित ने सातों वचन दिलाए. इसके बाद दूल्हा गांव लौटा और वहां शादी की बाकी रस्में पूरी की. इससे पहले 13 मई की शाम को दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के गांव पहुंचा, जहां द्वारपूजा और अन्य रस्में पूरी की गईं थी.

ये भी पढ़ें-VIDEO: 'नर्स' बनकर अस्पताल आई 'बच्चा चोर' महिला, बच्चे को गोद उठाकर भाग रही थी, मां की मुस्तैदी से पकड़ी गई!

Advertisement
Topics mentioned in this article