15 साल की लड़की, 17 का बॉयफ्रेंड... पानी की टंकी पर चढ़ शादी की करने लगी जिद, पुलिस ने मंगवा लिया सिंदूर और माला

Uttar Pradesh Hindi News: गोरखपुर में 15 साल की लड़की ने प्रेमी से शादी कराने की जिद में 200 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई. पुलिस ने उसे समझाकर नीचे उतारा, लेकिन वह फिर से टंकी पर चढ़ने लगी. पुलिस ने उसे पकड़कर थाने ले गई और परिवार को सुपुर्द कर दिया. दोनों नाबालिग हैं और आसपास के स्कूल में पढ़ते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रतीकात्मक तस्वीर.

Gorakhpur Minor Girl: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया. 15 साल की लड़की प्रेमी से शादी कराने की जिद में 200 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई. टंकी से ही प्रेमी से शादी कराने की बात करने लगी और उसकी बात नहीं मानी तो जान देने की धमकी दी. मौके परिजन और पुलिस पहुंच गई. उसे किसी तरह नीचे उतारा, लेकिन वह फिर से पानी की टंकी पर चढ़ने लगी. उस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

घटना गोरखपुर के झंगहा थाना क्षेत्र की है. झंगहा क्षेत्र की रहने वाली एक 15 साल की नाबालिग युवती घर से 500 मीटर दूर स्थित पानी की टंकी पर जाकर चढ़ गई. चढ़ने के बाद 200 फीट ऊंची टंकी से चिल्लाने लगी- सब लोग सुन लो, मैं शादी करूंगी तो अपने बॉयफ्रेंड से ही करूंगी, नहीं तो कूदकर अपनी जान दे दूंगी.

युवती किसी की सुनने को नहीं थी तैयार

युवती के चिल्लाने पर गांव के कुछ लोग इकठ्ठा हो गए, जिन्हें देख और जोर-जोर से चिल्लाने लगी. देखते ही देखते वहां भीड़ जुट गई. लोगों ने उसे समझाकर नीचे उतारने की बहुत कोशिश की, लेकिन युवती किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी. बार-बार टंकी की रेलिंग से कूदने की कोशिश कर रही थी. अपने घरवालों के समझाने पर भी वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई.

पुलिस को बुलाना पड़ा बॉयफ्रेंड

सूचना पर झंगहा थाना पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने भी काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी भी नहीं सुनी. फिर पुलिस ने युवती के 17 साल के बॉयफ्रेंड को बुलाया और शादी कराने का आश्वासन दिया. यहां तक पुलिस ने शादी का सामान भी मंगवा लिया, जिसमें सिंदूर, माला, कपड़े थे.

Advertisement

जब पुलिस ने समझाया तो फिर से चढ़ने लगी टंकी पर

दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस युवती को नीचे उतारने में सफल हुई. पूछताछ में पता चला कि दोनों आसपास के स्कूल में पढ़ते हैं युवक कक्षा 9 का छात्र है तो युवती कक्षा 8 की और दोनों ही नाबालिग हैं. फिर पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया. उसे बताया कि वह नाबालिग है और फिलहाल शादी नहीं हो सकती. अभी पढ़ाई लिखाई का समय है, इतना सुनते ही युवती दोबारा नाराज हो गई और टंकी पर दोबारा चढ़ने का प्रयास किया.

फिर पुलिस उन्हें पकड़कर थाने ले गई, जहां पर युवती और उसके प्रेमी को समझाने बुझाने के बाद दोनों के परिवार को सुपुर्द कर दिया. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- जांबाज जवान: जान की परवाह किए बिना यात्री की जान बचाई, मथुरा जंक्शन पर चलती ट्रेन से गिर गया था शख्स

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Baba Ramdev Exclusive: Yogi या Shankaracharya, किसके साथ बाबा रामदेव? | Chakravyuh
Topics mentioned in this article