- जंगल में घूमने गई युवती ने लगाया गंभीर आरोप
- वनकर्मी बनकर पहुंचे युवकों पर वारदात का आरोप
- देवांगना घाटी घटना की जांच में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में एक युवती के साथ कथित गैंगरेप की घटना सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है. बहिलपुरवा थाना क्षेत्र स्थित देवांगना घाटी के जंगल में 20 वर्षीय युवती के साथ दो युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया गया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार घटना बुधवार शाम की है, जब युवती अपने एक किशोर दोस्त के साथ जंगल क्षेत्र में गई थी. इसी दौरान मोटरसाइकिल से पहुंचे तीन युवकों ने कथित तौर पर खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताकर दोनों को डराया-धमकाया और फिर वारदात को अंजाम दिया.
जंगल घूमने गई थी युवती
पुलिस के मुताबिक पीड़िता मध्य प्रदेश के नयागांव कस्बे की रहने वाली है. वह बुधवार शाम अपने 17 वर्षीय दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से देवांगना घाटी के जंगल क्षेत्र में घूमने गई थी. इसी दौरान एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे और दोनों को रोक लिया.
वन विभाग का कर्मचारी बताकर डराने का आरोप
FIR के अनुसार आरोपियों ने खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताया और युवती तथा उसके साथी को डराने-धमकाने लगे. पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद दो युवकों ने उसके साथ कुकर्म किया, जबकि तीसरे युवक ने कथित तौर पर धमकाने का काम किया.
युवती ने फोन कर पुलिस को दी सूचना
घटना के बाद किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटने पर युवती ने फोन के जरिए पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की.
तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
चित्रकूट के पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ दुष्कर्म तथा एक अन्य युवक के खिलाफ धमकाने और डराने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित कर दी हैं.
आरोपियों के स्केच जारी कर रही पुलिस
एसपी ने बताया कि पीड़िता द्वारा दिए गए हुलिए के आधार पर आरोपियों के स्केच जार किए जा रहे हैं. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
मेडिकल जांच और जांच प्रक्रिया जारी
पुलिस के अनुसार पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराई जा रही है और मामले से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
यह भी पढ़ें : UPSC की तैयारी कर रही युवती से लखनऊ में गैंगरेप; 3 दिन तक बंधक बनाकर रखा, 3 दोस्तों ने बारी-बारी किया रेप
यह भी पढ़ें : महाराष्ट्र में हर घंटे रेप; राज्य से 1.5 लाख महिलाएं और लड़कियां लापता, MLA रोहित पवार ने उठाए गंभीर सवाल
यह भी पढ़ें : ‘मैंने सोचा, प्रोटेस्ट में क्यों जाऊं, जब पढ़ाई कर स्कोर बढ़ा सकता हूं?' NDTV से बोले NEET टॉपर पंशुल बंसल
यह भी पढ़ें : NEET रिजल्ट के बाद खान सर ने गर्दा उड़ा दिया; भोजपुरी सॉन्ग में स्टूडेंट्स के साथ लगी 'पंचायत', देखिए VIDEO