Uninvited Guest: बिना निमंत्रण शादी में पहुंचे युवक को भीड़ ने धुन दिया, स्टॉल पर खाना खाते पकड़ा गया था

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित हरलाल धाम गेस्ट हाउस का है, जहां एक शादी समारोह चल रहा था. रंग-बिरंगी रोशनी, बजते बैंड-बाजे और मेहमानों की चहल-पहल के बीच चुपचाप के स्टॉल पर पहुंचा युवक भोजन करने लगा. शक के आधार उससे सामान्य पूछताछ की गई, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और लोगों उस पर टूट पड़े.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
UNINVITED YOUTH THRASHED AT WEDDING HOME

Youth Beaten Up: उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में एक शादी समारोह बिना निमंत्रण पहुंचे एक युवक को भीड़ ने बेरहमी से पीट डाला. पिटाई से बुरी तरह घायल युवक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया. आरोपी युवक शादी में पहुंचा और चुपचाप खाना खाने लगा. शुरुआत में किसी ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन लोगों को जब शक हुआ कि वह बिना निमंत्रण के आया है, तो उन्होंने उसे पकड़ लिया और इतना मारा कि उसकी हालत बिगड़ गई. 

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड स्थित हरलाल धाम गेस्ट हाउस का है, जहां एक शादी समारोह चल रहा था. रंग-बिरंगी रोशनी, बजते बैंड-बाजे और मेहमानों की चहल-पहल के बीच चुपचाप के स्टॉल पर पहुंचा युवक भोजन करने लगा. शक के आधार उससे सामान्य पूछताछ की गई, तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और लोगों उस पर टूट पड़े.

ये भी पढ़ें-8 साल बाद ससुराल आए दामाद को कुल्हाड़ी से काट डाला, कौशाम्बी में इंटर कास्ट कोर्ट मैरिज का बर्बरतापूर्ण अंत

लात-घूसों से लोगों ने इतना मारा की युवक बेहोश होकर गिर पड़ा

रिपोर्ट के मुताबिक शादी में बिना निमंत्रण पहुंचकर खाना खाने वाले युवक की खबर फैली तो देखते ही देखते लोग गुस्से में आ गए और युवक को लोग पीटने लग गए. युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा गया. थप्पड और, लात-घूसे इतने बरसाए गए कि वो घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई और शादी की खुशियों के बीच चीख-पुकार मच गई.

गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्बुलेंस से 50 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया,  जहां उसका उपचार चल रहा है. मामले पर क्राइम इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश ने बताया कि युवक गेस्ट हाउस में खाना खाने के लिए गया था, वहां मौजूद लोगों ने उससे पूछताछ की, लेकिन सही जवाब नहीं मिलने पर कुछ लोगों ने मारा-पीटा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई.

ये भी पढ़ें-Nashik TCS scandal:शाहरुख, रज़ा, आसिफ, तौसीफ, शफी ने गलत तरीके से छुआ, मेरे देवी-देवताओं को कहे अपशब्द, नासिक पीड़िता की जुबानी

Advertisement

युवक ने पी रखी थी और बेहोशी की हालत में शादी के घर में घुस गया

युवक ने पूछताछ में बताया कि उसने पछैया से कच्ची शराब पी रखी थी और बेहोशी की हालत में शादी के घर में घुस गया और वहां स्टॉल पर लगा भोजन करने लगा. फिलहाल पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है, तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना ने समाज की संवेदनशीलता और कानून व्यवस्था दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

ये भी पढ़ें-कौन हैं आयुष जाखड़? जिनकी पत्नी भी है IPS, चर्चा में है बीजेपी MLA के बेटे के खिलाफ उनका हाई वोल्टेज एक्शन

Advertisement
Featured Video Of The Day
NEET 2026 cancel student reaction: प्रोटेस्ट के लिए आया था स्टूडेंट, NEET Exam रद्द होने के बाद चौंका