Top 5 private banks with highest interest on fixed deposits: अगर आप Fixed Deposit (FD) में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि इस समय कौन से बैंक सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं. RBI के रेपो रेट घटाने के बाद ज्यादातर बैंकों ने अपनी FD ब्याज दरों में बदलाव किया है. हालांकि, इसके बावजूद कुछ प्राइवेट बैंक ऐसे हैं, जो अभी भी FD पर अच्छा रिटर्न ऑफर कर रहे हैं, खासकर सीनियर सिटीजन को. आइए जानते हैं ऐसे में टॉप 5 बैंकों के नाम-
PF का पैसा बार-बार अटक रहा है? जानें पैसे न आने के पीछे कहां हो सकती है गड़बड़ी
IndusInd Bank सबसे आगे
FD पर सबसे ज्यादा ब्याज देने वाले प्राइवेट बैंकों में IndusInd Bank फिलहाल नंबर एक पर है. यह बैंक सीनियर सिटीजन को 7.50% तक का ब्याज दे रहा है. यह दर 1 साल 6 महीने से लेकर 1 साल 7 महीने से कम की FD पर मिलती है. वहीं, सामान्य निवेशकों के लिए इसी अवधि पर 7.00% ब्याज दिया जा रहा है. प्राइवेट सेक्टर में यह दर फिलहाल सबसे ज्यादा मानी जा रही है.
दूसरे नंबर पर Kotak Mahindra Bank
Kotak Mahindra Bank इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है. बैंक सीनियर सिटीजन को 7.20% ब्याज दे रहा है, लेकिन इसके लिए FD की अवधि 23 महीने होनी चाहिए. वहीं, सामान्य निवेशकों को इसी FD पर 6.70% ब्याज मिलता है. लंबी अवधि के लिए सुरक्षित निवेश चाहने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
ICICI Bank भी दे रहा है बेहतर रिटर्नICICI Bank सीनियर सिटीजन को 7.10% तक ब्याज दे रहा है. यह ब्याज 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक की FD पर मिलता है. सामान्य निवेशकों को इसी अवधि पर 6.50% ब्याज दिया जा रहा है. खास बात यह है कि 5 साल की टैक्स सेविंग FD पर भी इसी तरह का रिटर्न मिल सकता है.
Axis Bank और HDFC Bank सामान्य निवेशकों को अधिकतम 6.45% ब्याज दे रहे हैं. Axis Bank में यह दर 15 महीने से 18 महीने से कम की FD पर मिलती है, जबकि HDFC Bank में 18 महीने से 21 महीने से कम की FD पर यह रेट लागू है.
सीनियर सिटीजन के लिए Axis Bank 0.75% अतिरिक्त ब्याज देता है, जिससे कुल ब्याज 7.20% हो जाता है. वहीं, HDFC Bank सीनियर सिटीजन को अधिकतम 6.95% तक ब्याज देता है.
ऐसे में अगर आप भी FD में पैसा लगाने का प्लान बना रहे हैं, तो निवेश से पहले ब्याज दर, अवधि और अपनी जरूरतों को जरूर ध्यान में रखें, ताकि आपको बेहतर और सुरक्षित रिटर्न मिल सके.














