Train Cancelled: इन रूटों पर मार्च और अप्रैल में कैंसिल रहेंगी कई ट्रेनें, टिकट बुकिंग से पहले यहां देखें लिस्ट

Train Cancelled: हावड़ा‑मुंबई मुख्य लाइन के बिलासपुर‑झारसुगुड़ा सेक्शन पर चौथी रेलवे लाइन बिछाई जा रही है. इसी वजह से मार्च और अप्रैल में इस रास्ते की कई ट्रेनें बदली गई हैं या रद्द की गई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कैंसिल ट्रेनें
Freepik

Train Cancelled: हर दिन देश भर में बहुत से लोग एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए ट्रेन पर निर्भर रहते हैं. लंबी दूरी की यात्रा हो या रोजाना का सफर, लाखों यात्री ट्रेनों को सबसे भरोसेमंद यात्रा साधन मानते हैं, लेकिन कभी‑कभी रेलवे लाइन बढ़ाने, रखरखाव करने या नई निर्माण परियोजनाओं के कारण ट्रेनें रद्द हो जाती हैं. ऐसे में कुछ रूटों पर यात्रियों को अस्थायी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इस समय दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर डिविजन में एक बड़ा रेल प्रोजेक्ट चल रहा है. हावड़ा‑मुंबई मुख्य लाइन के बिलासपुर‑झारसुगुड़ा सेक्शन पर चौथी रेलवे लाइन बिछाई जा रही है. इसी वजह से मार्च और अप्रैल में इस रास्ते की कई ट्रेनें बदली गई हैं या रद्द की गई हैं. यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें.

छत्तीसगढ़ में कई ट्रेनें रद्द

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर डिविजन में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की वजह से छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा है. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हावड़ा‑मुंबई मुख्य लाइन के बिलासपुर‑झारसुगुड़ा सेक्शन पर चौथी रेल लाइन बिछाने का काम तेजी से चल रहा है. यह बड़ा प्रोजेक्ट होने के कारण कुछ दिनों के लिए रेल यातायात को नियंत्रित करना पड़ रहा है. रायपुर रेलवे डिविजन के जनसंपर्क अधिकारी शिव प्रसाद ने बताया कि इस दौरान कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है और कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द भी किया गया है.

रद्द की गई ट्रेनें

बिलासपुर और रायगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 68738/68737 बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर एमईएमयू 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी.

रायगढ़ से चलने वाली ट्रेन संख्या 68735 रायगढ़-बिलासपुर एमईएमयू पैसेंजर ट्रेन 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी.

बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 68736 बिलासपुर-रायगढ़ एमईएमयू पैसेंजर ट्रेन 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी.

रायपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड एमईएमयू पैसेंजर 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी.

Advertisement

गेवरा रोड से चलने वाली ट्रेन संख्या 68745 गेवरा रोड – रायपुर एमईएमयू पैसेंजर ट्रेन 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी.

रायपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 58204 रायपुर-कोरबा पैसेंजर 30 मार्च 2026 से 10 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी.

कोरबा से चलने वाली ट्रेन संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी.

बिलासपुर और गेवरा रोड के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 68734/68733 बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर एमईएमयू पैसेंजर 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी.

Advertisement

बिलासपुर और कोरबा के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 68732/68731 बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर एमईएमयू पैसेंजर 31 मार्च 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी.

बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 58210 बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर 5 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक रद्द रहेगी.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War Breaking News: फारस की खाड़ी में ईरानी जहाज पर हुआ बड़ा हमला | Iran War News
Topics mentioned in this article