बार-बार आ रहे हैं संदिग्ध कॉल और मैसेज? इस पॉर्टल पर तुरंत करें रिपोर्ट, अपराधी का फोन हो जाएगा ब्लैकलिस्ट

भारत सरकार ने एक ऐसा पोर्टल पेश किया है, जहां आप घर बैठे इन नंबरों की शिकायत कर सकते हैं. इस पोर्टल की खास बात है कि यह न केवल नंबर ब्लॉक करता है, बल्कि अपराधी के मोबाइल (IMEI) को भी ब्लैकलिस्ट कर देता है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
संदिग्ध कॉल और मैसेज को कहां रिपोर्ट करें?
AI
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • भारत सरकार ने चक्षु पोर्टल लॉन्च किया है जहां संदिग्ध कॉल और मैसेज की शिकायत घर बैठे की जा सकती है.
  • चक्षु पोर्टल पर रिपोर्ट करने से अपराधी का नंबर ब्लॉक होने के साथ मोबाइल का IMEI ब्लैकलिस्ट भी कर दिया जाता है.
  • राजस्थान पुलिस ने चक्षु पोर्टल की जानकारी अपने आधिकारिक X हैंडल से साझा कर लोगों को जागरूक किया है,
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Where to Report Suspicious Calls: आजकल के डिजिटल दौर में स्कैम और संदिग्ध कॉल्स काफी ज्यादा बढ़ती जा रही हैं. कई मोबाइल यूजर इन कॉल्स और मैसेज्स से परेशान रहते हैं. कुछ यूजर्स इन नंबरों को ब्लॉक करते हैं, लेकिन फिर दूसरे नंबर से कॉल-मैसेज आना शुरू हो जाता है. अगर आप भी ऐसी ही स्थिति से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. अब आपको धोखाधड़ी वाले मैसेज या कॉल्स से परेशान होने की जरूरत नहीं है. भारत सरकार ने एक ऐसा पोर्टल पेश किया है, जहां आप घर बैठे इन नंबरों की शिकायत कर सकते हैं. इस पोर्टल की खास बात है कि यह न केवल नंबर ब्लॉक करता है, बल्कि अपराधी के मोबाइल (IMEI) को भी ब्लैकलिस्ट कर देता है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

यह भी पढ़ें: किसी की मृत्यु हो जाए तो Aadhar Card का क्या करें? जान लें डीएक्टिवेट कराने का पूरा स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

किस पॉर्टल पर करें रिपोर्ट?

राजस्थान पुलिस ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से पोस्ट शेयर किया है और लोगों को इस पोर्टल के बारे में जानकारी दी है. अब संदिग्ध कॉल या मैसेज आने पर घबराने की जरूरत नहीं है इन्हें आप चक्षु पोर्टल (Chakshu Portal) पर रिपोर्ट कर सकते हैं. इसकी मदद से अपराधी का नंबर न केवल ब्लॉक होगी बल्कि मोबाइल (IMEI) को भी ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा. 


किन परिस्थितियों में करना चाहिए रिपोर्ट?

अगर आपको डिजिटल अरेस्ट की धमकी मिले, फर्जी केवाईसी या कूरियर के नाम पर संदिग्ध कॉल आए तो आप तुरंत चक्षु पोर्टल (Chakshu Portal) पर रिपोर्ट कर सकते हैं. इसके अलावा अगर आपको विदेशी नंबरों (+92, +84 आदि) से बार-बार कॉल आती है तो भी आप इस पॉर्टल पर रिपोर्ट कर सकते हैं. रिपोर्ट करने के लिए आपको चक्षु पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट https://sancharsaathi.gov.in/sfc पर जाना होगा.

Advertisement

आर्थिक नुकसान हो जाए तो कहां रिपोर्ट करें?

अगर आपके साथ किसी तरह का ठग हो जाए या आर्थिक नुकसान हो जाए तो इसके लिए आपको cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करना होगा. इसके अलावा आप 1930 नंबर पर डायल भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो की सेवाओं से कितने खुश हैं आप? DMRC शुरू करने जा रहा Customer Satisfaction Survey, जानिए जरूरी डिटेल्स

Advertisement
Featured Video Of The Day
BJP Bengal Manifesto | महिलाओं को 3 हजार, UCC और 7वां वेतनमान... बंगाल में BJP के कई बड़े वादे
Topics mentioned in this article