भारत सरकार ने चक्षु पोर्टल लॉन्च किया है जहां संदिग्ध कॉल और मैसेज की शिकायत घर बैठे की जा सकती है. चक्षु पोर्टल पर रिपोर्ट करने से अपराधी का नंबर ब्लॉक होने के साथ मोबाइल का IMEI ब्लैकलिस्ट भी कर दिया जाता है. राजस्थान पुलिस ने चक्षु पोर्टल की जानकारी अपने आधिकारिक X हैंडल से साझा कर लोगों को जागरूक किया है,