PM Kisan Yojana 22nd Installment: फरवरी का महीना शुरू हो गया है और अब देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भी जारी कर दिया है, जिसमें किसानों के हित में कई अहम घोषणाएं की गई हैं. जानकारी के लिए बता दें, कि PM किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है. यह राशि तीन किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है. इस योजना का मकसद किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में मदद देना और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है. अब हर कोई इसकी 22वीं किस्त की इंतजार कर रहा है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं, पिछली किस्त कब जारी हुई थी.
यह भी पढ़ें: Budget 2026: बजट में किसानों को AI तकनीक से जोड़ने की पहल, शुरू होगा 'भारत विस्तार' सिस्टम, जानिए वित्त मंत्री ने क्या कहा
कब जारी हुई थी 21वीं किस्त?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अभी तक 21 किस्त जारी की चुकी हैं. 21वीं किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी हुई थी, जिससे करीब 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को फायदा हुआ था.
कब जारी हो सकती है 22वीं किस्त?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त 19 नंवबर को जारी हुई थी. इसके चलते कयास लगाए जा रहे हैं कि 22वीं किस्त फरवरी के आखिरी हफ्ते में जारी हो सकती है. जानकारी के लिए बता दें, कि पिछले साल भी फरवरी की किस्त आखिरी हफ्ते में ही जारी हुई थी.
स्टेटस कैसे चेक करें लाभार्थी?
लाभार्थी किसान योजना से जुड़े अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट कर सकते हैं. वहीं, स्टेट्स चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें.
- आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं.
- Farmers Corner में 'Know Your Status' पर क्लिक करें.
- इसके बाद मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें और सब्मिट कर दें.
Farmer ID है जरूरी
PM-KISAN योजना का लाभ लेने के लिए सरकार ने Farmer ID होना जरूरी कर दिया है. ऐसे में अगर e-KYC पूरी हो लेकिन Farmer ID नहीं है, तो 22वीं किस्त अटक सकती है.














