PAN कार्ड बनवाने का अच्छा मौका, आधार से ही बनवाएं PAN, 31 मार्च है लास्ट डेट

PAN Card Rules: 31 मार्च 2026 तक केवल आधार कार्ड के जरिए तत्काल PAN कार्ड बनवाने का सुनहरा मौका है, क्योंकि 1 अप्रैल 2026 से नए नियम लागू होने के बाद अतिरिक्त दस्तावेजों जैसे जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आधार से PAN कार्ड बनवाने की प्रक्रिया
CSCeGov

PAN Application Rules Changing: पैन कार्ड को लेकर 1 अप्रैल से कई नियम बदल जाएंगे. इससे पहले परमानेंट अकाउंट नंबर यानी PAN कार्ड से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. नए अपडेट के मुताबिक, जिन लोगों का अभी तक पैन कार्ड नहीं बना है वह भी आसानी से पैन कार्ड बनवा सकते हैं, क्योंकि 1 अप्रैल से पैन कार्ड बनाने के लिए भी नियमों में बदलाव हो जाएगा. ऐसे में आप 31 मार्च से पहले ही पैन बनावा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ आधार कार्ड की आवश्यकता होगी. चलिए आपको बताते हैं कैसे आप सिर्फ आधार से पैन कार्ड बनवा सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- घर बैठे करें PAN कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट, यहां जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस

आधार से ही बनवाएं PAN Card

दरअसल, इस साल 1 अप्रैल से, पूरे भारत में PAN आवेदन के नए नियम लागू किए जाएंगे. इन बदलावों का असर डॉक्यूमेंट, फॉर्मों और आवेदन की पूरी प्रक्रिया पर पड़ेगा. इससे पहले 31 मार्च 2026 तक केवल आधार कार्ड के जरिए तत्काल PAN कार्ड बनवाने का सुनहरा मौका है, क्योंकि 1 अप्रैल 2026 से नए नियम लागू होने के बाद अतिरिक्त दस्तावेजों जैसे जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी. यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन, मुफ्त और ई-केवाईसी (e-KYC) आधारित है, जो कुछ ही मिनटों में पूरा हो जाता है.

बीएलएस ई-सर्विसेज लिमिटेड के सीओओ, लोकनाथ पांडा ने बताया कि सरकार ने PAN कार्ड बनाने के नियमों में बदलाव किया है, जो 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगे. नए नियम के अनुसार, अब सिर्फ आधार कार्ड के जरिए PAN बनवाना संभव नहीं होगा. इसलिए लोगों को सलाह दी गई है कि वे 31 मार्च 2026 से पहले आधार के जरिए आवेदन कर लें. अप्रैल से जन्म प्रमाण के लिए कई दस्तावेज मान्य होंगे, जैसे जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, 10वीं का सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, शपथ पत्र या अन्य सरकारी दस्तावेज आदि. साइबर फ्रॉड को ध्यान में रखते हुए RBI यह कदम उठा रहा है, ताकि डेटा ज्यादा सुरक्षित रहे, गलतियां कम हों और धोखाधड़ी पर रोक लग सके.

Advertisement

आधार से इंस्टेंट पैन कार्ड बनाने की प्रक्रिया

वेबसाइट पर जाएं- आयकर विभाग की आधिकारिक ई-फाइलिंग वेबसाइट (https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/) पर जाएं.

इंस्टेंट ई-पैन चुनें- होमपेज पर "Quick Links" सेक्शन में "Instant e-PAN" पर क्लिक करें.

नया पैन- "Get New PAN" विकल्प को चुनें.

आधार विवरण- अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और नियम व शर्तों को स्वीकार करते हुए "Continue" पर क्लिक करें.

OTP वेरिफिकेशन- आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें.

विवरण सत्यापित करें- आधार में मौजूद विवरण का मिलान करें और सबमिट करें.

डाउनलोड- आवेदन के बाद आपको एक पावती नंबर मिलेगा, और थोड़ी देर बाद आप यहीं से 'e-PAN' डाउनलोड कर सकते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Special Train: नवरात्रि और ईद पर रेलवे चलाएगा 16 स्पेशल ट्रेन, वैष्णो देवी कटरा और वाराणसी के लिए भी चलेगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखिए लिस्ट

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: बंगाल में BJP ने उतारे असलहा-बारूद! | West Bengal News | Rahul Kanwal
Topics mentioned in this article