NHAI ने सड़क दुर्घटनाओं के ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए कुल 40 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है. सरकार ने राह-वीर योजना शुरू की है जिसमें घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले को 25 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा. घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराने पर सरकार डेढ़ लाख रुपये तक का इलाज खर्च वहन करेगी.