दिल्ली‑एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स Poor श्रेणी में पहुंचने पर GRAP के स्टेज‑1 को लागू किया गया है. मौसम विभाग और IITM के अनुमान के अनुसार आने वाले दिनों में वायु गुणवत्ता इसी स्तर पर बनी रह सकती है. GRAP‑1 के तहत निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण, खुले में कचरा जलाने पर प्रतिबंध और सड़कों की सफाई जरूरी है.