Noida Airport: उद्घाटन के बाद नोएडा एयरपोर्ट से इन 10 जगहों के लिए उड़ सकती हैं फ्लाइट, देख लें लिस्ट

Direct Flight from Noida Airport: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा एयरपोर्ट से पहले चरण की उड़ानों में उन रूट्स को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां यात्रियों की मांग ज्यादा रहती है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शुरुआत में बड़े मेट्रो शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू हो सकती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
Social Media

Noida International Airport Flights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण (फेज‑1) का उद्घाटन करेंगे. औपचारिक उद्घाटन के कुछ दिनों बाद एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरुआत हो सकती है. हालांकि अभी तक एयरलाइंस ने फ्लाइट का शेड्यूल जारी नहीं किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उद्घाटन के 45 दिनों के बाद करीब 10 बड़े शहरों के लिए फ्लाइट शुरू की जा सकती हैं. ऐसे में अगर आप नोएडा एयरपोर्ट से यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आधिकारिक रूप से बुकिंग विंडो ओपन होने का इंतजार करें. 

यह भी पढ़ें: Noida Airport: पीपीपी मॉडल से तैयार हुआ नोएडा एयरपोर्ट, ILS System से बनेगा 'हाई-टेक', जानिए क्या-क्या होगी सुविधा

नोएडा एयरपोर्ट से किन 10 शहरों के लिए मिल सकती हैं डायरेक्ट फ्लाइट?

नोएडा एयरपोर्ट से किन शहरों के लिए फ्लाइट शुरू की जाएंगी, इसकी अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले चरण की उड़ानों में उन रूट्स को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां यात्रियों की मांग ज्यादा रहती है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शुरुआत में बड़े मेट्रो शहरों के लिए डायरेक्ट उड़ानें शुरू हो सकती हैं. आइए जानते हैं वे कौन‑से 10 शहर हो सकते हैं, जिनके लिए सबसे पहले फ्लाइट सेवाएं शुरू होने की संभावना है.

  1. मुंबई
  2. बेंगलुरु
  3. हैदराबाद
  4. कोलकाता
  5. पुणे
  6. लखनऊ
  7. अहमदाबाद
  8. चेन्नई
  9. गोवा
  10. जयपुर

यात्री कब कर सकेंगे टिकट बुक?

टिकट बुकिंग को लेकर नोएडा एयरपोर्ट की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लाइट ऑपरेशन्स शुरू होने से करीब 2 से 4 हफ्ते पहले टिकट बुकिंग खुलने की उम्मीद है.

कौन सी एयरलाइन्स शुरू करेंगी फ्लाइट?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयरपोर्ट के पहले फेज में नोएडा एयरपोर्ट से देश की तीन बड़ी एयरलाइंस अपनी सेवाएं शुरू कर सकती हैं. इन एयरलाइंस के शुरू होने से यात्रियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की यात्रा के बेहतर ऑप्शन मिलेंगे.

Advertisement
  • इंडिगो (IndiGo)
  • अकासा एयर (Akasa Air)
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express)

यह भी पढ़ें: Noida Airport: 28 मार्च से शुरू होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जानें कौन-कौन सी एयरलाइन्स भरेंगी उड़ान?

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026: 'TMC के गुंडे'...Suvendu Adhikari ने 'Walk The Talk' में ये क्यों कह दिया?
Topics mentioned in this article