LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, PNG लेने के बाद भी दोबारा मिल सकेगा गैस कनेक्शन, जान लें नए नियम

केंद्र सरकार ने LPG नियमों में बदलाव कर PNG लेने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है. अब भविष्य में गैर-PNG इलाके में जाने पर वे ट्रांसफर वाउचर की मदद से अपना पुराना LPG कनेक्शन दोबारा शुरू करा सकेंगे. वहीं, कमर्शियल LPG की सप्लाई भी पहले की तरह सामान्य कर दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
LPG गैस को लेकर आया नया नियम
(P.C- NDTV)

अगर आप घर में LPG गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं और आपके इलाके में PNG की सुविधा शुरू होने वाली है, तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है. केंद्र सरकार ने LPG से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. अब अगर कोई व्यक्ति PNG कनेक्शन लेता है और बाद में ऐसी जगह रहने चला जाता है, जहां PNG की सुविधा नहीं है, तो उसे नया LPG कनेक्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वह अपना पुराना LPG कनेक्शन फिर से चालू करा सकेगा. इससे लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी.

LPG गैस को लेकर आया नया नियम

भारत सरकार ने 25 मई 2026 को LPG (आपूर्ति और वितरण का विनियमन) संशोधन आदेश, 2026 जारी किया है. इस नए नियम का मकसद लोगों को PNG अपनाने में आसानी देना है. सरकार चाहती है कि जहां PNG गैस की सुविधा उपलब्ध है, वहां लोग उसका इस्तेमाल करें. लेकिन अगर भविष्य में किसी वजह से उन्हें ऐसे इलाके में जाना पड़े, जहां PNG नहीं है, तो उन्हें गैस के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े.

अब LPG उपभोक्ताओं के पास होंगे दो ऑप्शन

अगर किसी उपभोक्ता के घर में PNG कनेक्शन लग जाता है, तो उसके पास दो ऑप्शन होंगे.

  • पहला, वह PNG कनेक्शन मिलने के 30 दिनों के अंदर अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करने के लिए आवेदन कर सकता है.
  • दूसरा, अगर उसे लगता है कि भविष्य में उसे किसी गैर-पीएनजी इलाके में जाना पड़ सकता है, तो वह LPG कनेक्शन बंद करने के साथ एक ट्रांसफर वाउचर भी ले सकता है. इस वाउचर की मदद से बाद में गैर-पीएनजी क्षेत्र में अपना LPG कनेक्शन दोबारा शुरू कराया जा सकेगा.
किन लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा?

यह नया नियम खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जिनकी नौकरी में अक्सर ट्रांसफर होता रहता है. इसके अलावा किराये के मकान में रहने वाले लोग, दूसरे शहरों में पढ़ने वाले छात्र, प्रवासी परिवार और ऐसे लोग जो समय-समय पर अपना शहर बदलते हैं, उन्हें भी इसका बड़ा फायदा मिलेगा. अब उन्हें हर बार नया गैस कनेक्शन लेने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी.

कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं को भी मिली राहत

सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ कमर्शियल और औद्योगिक LPG इस्तेमाल करने वालों को भी राहत दी है. पश्चिम एशिया में हुए संकट के दौरान कमर्शियल पैक्ड LPG की सप्लाई पर कुछ पाबंदियां लगाई गई थीं. अब सरकार ने वे सभी पाबंदियां हटा दी हैं और कमर्शियल पैक्ड LPG की सप्लाई फिर से पहले की तरह सामान्य कर दी है.

Advertisement

वहीं, बल्क एलपीजी की सप्लाई भी पहले की खपत के 50 प्रतिशत तक फिर से शुरू कर दी गई है. इससे होटल, रेस्टोरेंट, फैक्ट्रियों और दूसरे व्यावसायिक संस्थानों को राहत मिलेगी.

सरकार का कहना है कि देश में घरेलू LPG की सप्लाई पहले की तरह जारी रहेगी और किसी भी उपभोक्ता को गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी. साथ ही, जिन इलाकों में PNG नेटवर्क उपलब्ध है, वहां लोगों को धीरे-धीरे PNG से जोड़ा जाएगा. सरकार तेल कंपनियों के साथ मिलकर LPG की सप्लाई पर भी लगातार नजर रखेगी, ताकि जरूरत के समय किसी को परेशानी न हो. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य, जानिए क्या हैं नए नियम

Featured Video Of The Day
NDTV AGM 2026: CEO and Editor-in-Chief Rahul Kanwal ने कहा, विश्वास के साथ ग्रोथ के नए फेज की तैयारी
Topics mentioned in this article
LPG
Utililty News