अब नहीं पड़ेगी लंबी लाइनों में लगने की जरूरत! घर बैठे आधार कार्ड में अपडेट करें मोबाइल नंबर, जान लें आसान प्रोसेस

Aadhaar Card Update: आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आधार सेंटर पर लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं पड़ती हैं. आप आसानी से घर बैठे मोबाइल के लिए जरिए नया नंबर अपडेट कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आधार कार्ड मोबाइल नंबर अपडेट

Aadhaar Card Mobile Number Update: बैंक में नया खाता खुलवाना हो या फिर नया सिम कार्ड लेना हो आधार कार्ड की जरूरत लगभग हर एक कार्य में पड़ती है. आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड सबसे ज्यादा जरूरी डॉक्यूमेंट्स में से एक हो गया है. ऐसे में समय-समय पर आधार कार्ड की डिटेल्स अपडेट कराना बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है वरना कई कार्य अटक सकते हैं. ऐसे में अगर आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आपको बता दें कि अब आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आधार सेंटर पर लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं पड़ती हैं. आप आसानी से घर बैठे मोबाइल के लिए जरिए नया नंबर अपडेट कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे...

यह भी पढ़ें: गुजरात और पूर्वी भारत के यात्रियों के लिए रेल सफर होगा आसान, भारतीय रेलवे चलाएगा समर स्पेशल ट्रेन, जान लें जरूरी अपडेट

आधार कार्ड में नंबर कैसे अपडेट करें?

कई बार आधार कार्ड में जो मोबाइल नंबर होता है वो बंद हो जाता है या अन्य कारणों से वह नंबर इस्तेमाल नहीं होता है. ऐसे में आधार कार्ड में नया मोबाइल नंबर अपडेट करना बहुत ज्यादा जरूरी हो जाता है. अपडेट करने के लिए आपको अपने मोबाइल में नई आधार ऐप को इंस्टॉल करना होगा. इसकी मदद से आप घर बैठे नंबर अपडेट कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस...

1. सबसे पहले आधार ऐप में Aadhaar नंबर की मदद से लॉग इन करें और OTP से वेरिफिकेशन कर लें.
2. इसके बाद ऐप में सर्विसेस के ऑप्शन पर क्लिक करें.
3. फिर यहां Update Mobile Number पर टैप करें.
4. इसके बाद जो नया नंबर अपडेट करना चाहते हैं उसे दर्ज करें.
5. अब नए नंबर पर OTP भेजा जाएगा, जिसे दर्ज कर वेरिफिकेशन को पूरा करें.
6. वेरिफिकेशन के बाद अपडेट के लिए रिक्वेस्ट सबमिट कर दें.
7. अपडेट रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद आपको अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) मिलेगा जिसकी मदद से आप स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं.

Photo Credit: File Photo

जरूरी बात

आधार कार्ड अपडेट करते समय जानकारी सही से ध्यानपूर्वक भरें. अगर कोई जानकारी गलत होती है तो आपकी आधार कार्ड की रिक्वेस्ट रिजेक्ट भी की जा सकती है. इसके अलावा कुछ मामलों में मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए आधार सेंटर पर भी जाना पड़ सकता है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Israel Iran War: इस्लामाबाद वार्ता पर जब एंकर ने PAK पैनलिस्ट को दिखाया आईना! Iran US War Updates
Topics mentioned in this article