शिक्षा निदेशालय (DoE), दिल्ली ने 'सीएम श्री स्कूल एडमिशन टेस्ट 2026' का कक्षा 11वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. जो छात्र इस एंट्रेंस एग्जाम में बैठे थे, वे अब बिना समय गंवाए शिक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. बता दें कि विभाग ने इस बार रिजल्ट को एक मेरिट लिस्ट (Merit list CM Shri class 11 admission result 2026) के रूप में जारी किया है. यानी जिन बच्चों का नाम इस लिस्ट में होगा, उन्हें परीक्षा में मिले नंबरों के आधार पर ही स्कूलों में एडमिशन दिया जाएगा.
फटाफट ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट edudel.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर दिख रहे CM Shri School Admission Test 2026 के लिंक पर क्लिक करिए.
- इसके बाद Class 11 Result/Merit List 2026 वाले ऑप्शन को पर क्लिक करिए.
- अब अपना रजिस्ट्रेशन आईडी (Registration ID) और रोल नंबर भरिए.
- सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे आप सेव करके प्रिंट आउट निकाल लीजिए.
स्कोरकार्ड में ये बातें जरूर चेक करें
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अपना नाम, रोल नंबर, मिले हुए नंबर और अलॉटेड स्कूल का नाम ध्यान से चेक कर लें. अगर इसमें कोई भी गलती दिखती है, तो तुरंत स्कूल अथॉरिटी या संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें.
यह भी पढ़ें- MP में भीषण गर्मी के कारण टली स्कूलों के खुलने की तारीख, अब इस दिन से आएंगे टीचर्स और बच्चे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं