फ्रिज को कितने दिनों में साफ करना चाहिए? अगर जरूरत से ज्यादा बर्फ जम रही है तो क्या करें, जानें फ्रिज पर बने किस बटन का क्या काम होता है

अगर फ्रिज की सही देखभाल न की जाए तो खाना जल्दी खराब हो सकता है, बिजली ज्यादा खर्च हो सकती है और फ्रिज भी खराब होने लगता है. ऐसे में यह जानना बहुत जरूरी है कि फ्रिज को कितने दिनों में साफ करना चाहिए, सही टेंपरेचर कितना होना चाहिए और अगर फ्रीजर में ज्यादा बर्फ जम जाए तो क्या करना चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
फ्रिज का सही टेंपरेचर कितना होना चाहिए?

गर्मी के मौसम में फ्रिज घर का सबसे जरूरी सामान बन जाता है. पानी ठंडा रखने से लेकर सब्जियां, दूध और बचा हुआ खाना सुरक्षित रखने तक, हर काम फ्रिज के भरोसे होता है. लेकिन अगर फ्रिज की सही देखभाल न की जाए तो खाना जल्दी खराब हो सकता है, बिजली ज्यादा खर्च हो सकती है और फ्रिज भी खराब होने लगता है. ऐसे में फ्रिज की सही देखभाल करना बेहद जरूरी है. इसके लिए आइए जानते हैं कि फ्रिज को कितने दिनों में साफ करना चाहिए, सही टेंपरेचर कितना होना चाहिए, अगर फ्रीजर में ज्यादा बर्फ जम जाए तो क्या करना चाहिए, साथ ही समझेंगे फ्रिज पर बने हर बटन का सही काम क्या होता है-

कितने दिनों में साफ करना चाहिए फ्रिज?

फ्रिज में अगर कुछ गिर जाए या कोई चीज खराब हो जाए तो उसे तुरंत साफ कर देना चाहिए. इससे बैक्टीरिया नहीं फैलते और बदबू भी नहीं आती. इससे अलग हर 3 से 4 महीने में एक बार पूरे फ्रिज की डीप क्लीनिंग जरूर करनी चाहिए.

सफाई करते समय सबसे पहले फ्रिज का प्लग निकालें. फिर सभी ट्रे, ड्रॉअर और शेल्फ बाहर निकालकर गर्म पानी और साबुन से धो लें. फ्रिज के अंदर की सफाई बेकिंग सोडा और हल्के गर्म पानी से करें. इससे अंदर जमी गंदगी और बदबू आसानी से दूर हो जाती है.

फ्रिज का सही टेंपरेचर कितना होना चाहिए?

फ्रिज का तापमान 35°F से 38°F यानी लगभग 1.5°C से 3°C के बीच होना चाहिए. वहीं, फ्रीजर का तापमान 0°F यानी करीब -18°C रखना बेहतर माना जाता है. इससे खाना सुरक्षित रखता है, साथ ही फ्रिज भी बेहतर तरीके से काम करता है. 

Advertisement
फ्रिज के हर बटन का मतलब समझिए

आजकल ज्यादातर फ्रिज में कई तरह के बटन और मोड दिए जाते हैं. इनके सही इस्तेमाल से फ्रिज बेहतर काम करता है और बिजली की बचत भी होती है.

Temp Control या Refrigerator Button

यह बटन फ्रिज की ठंडक कंट्रोल करता है. इसमें Low, Medium और High या 1 से 5 तक नंबर दिए होते हैं.

Advertisement
  • गर्मियों में Medium से High पर रखें.
  • सर्दियों में Low या Medium काफी रहता है.
फ्रीजर कंट्रोल (Freezer Control)

इससे फ्रीजर की ठंडक सेट की जाती है. अगर ज्यादा बर्फ चाहिए या आइसक्रीम रखनी हो तो इसे थोड़ा बढ़ा सकते हैं.

Power Cool/Quick Cool

जब फ्रिज में चीजें ज्यादा मात्रा में रखी जाती हैं, तब यह मोड जल्दी कूलिंग करता है. जैसे घर में पार्टी हो और आपको पानी या कोल्ड ड्रिंक की ज्यादा बोतलें ठंडी करनी हों, तो आप पावर कूल बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Defrost Button

अगर फ्रीजर में ज्यादा बर्फ जम जाए, तो यह बटन बर्फ पिघलाने में मदद करता है. बर्फ ज्यादा जमने पर आप इस बटन को दबा सकते हैं.

Eco Mode

यह बिजली बचाने वाला मोड होता है. जब फ्रिज कम इस्तेमाल हो रहा हो तब इसे ऑन किया जा सकता है.

Advertisement
Vacation Mode

अगर आप कई दिनों के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो यह मोड बिजली बचाने में मदद करता है.

फ्रीजर में ज्यादा बर्फ जम जाए तो क्या करें?

कई बार फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा बर्फ जमने लगती है. इससे फ्रीजर के अंदर रखी चीजें निकालने में भी परेशानी होती है, साथ ही अगर बर्फ बहुत ज्यादा जम जाए तो फ्रिज की कूलिंग कम हो जाती है और बिजली ज्यादा खर्च होती है. ऐसी स्थिति में आप Defrost Button का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, अगर आपके फ्रिज में ये बटन नहीं है, तो सबसे पहले कुछ देर के लिए फ्रिज को बंद करके दरवाजा खुला छोड़ दें ताकि बर्फ खुद पिघल जाए. नीचे तौलिया या कपड़ा जरूर रखें ताकि पानी बाहर न फैले. बर्फ हटाने के लिए चाकू या कोई नुकीली चीज इस्तेमाल न करें, इससे फ्रीजर खराब हो सकता है. चाहें तो गर्म पानी का बर्तन अंदर रखकर बर्फ जल्दी पिघला सकते हैं.

Advertisement
इन बातों का भी रखें ध्यान
  • कभी भी गर्म खाना सीधे फ्रिज में न रखें.
  • खाने को हमेशा ढककर रखें.
  • फ्रिज का दरवाजा ज्यादा देर तक खुला न छोड़ें.

इस तरह अगर आप फ्रिज का सही इस्तेमाल करेंगे और समय-समय पर उसकी सफाई करेंगे, तो आपका खाना लंबे समय तक सुरक्षित रहेगा और फ्रिज भी सालों तक बिना परेशानी के चलता रहेगा.

यह भी पढ़ें- Delhi Zoo: दिल्ली जू में अब एक टैप से करें जंगल की सैर, इस मोबाइल ऐप से घूमना हो जाएगा आसान

Featured Video Of The Day
PM Modi को Sweden ने दिया सर्वोच्च सम्मान, स्वीडन और भारत में कई अहम समझौते भी हुए | NDTV India
Topics mentioned in this article