AC Tips: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चिंताजनक खबर सामने आई है. यहां इंदिरापुरम इलाके की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में बुधवार सुबह अचानक एक फ्लैट में भीषण आग लग गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग सातवीं मंजिल से शुरू हुई और देखते ही देखते नौवीं मंजिल तक फैल गई. इससे जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें आग की भयावहता साफ देखी जा सकती है. बताया जा रहा है कि यह हादसा AC के कंप्रेसर फटने की वजह से हुआ. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की.
हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब AC की वजह से इस तरह का हादसा हुआ हो. हर साल गर्मी के मौसम में AC की वजह से आग लगने की खबरें सामने आती हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि इन हादसों के पीछे अक्सर लापरवाही बड़ी वजह होती है. लोग AC चलाते वक्त कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे फिर उन्हें इस तरह का नुकसान झेलना पड़ता है. ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं किन कारणों से AC में ब्लास्ट होता है और इस खतरे को कैसे टाला जा सकता है.
क्यों फटता है AC?
AC फटने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. जैसे-
समय पर सर्विसिंग न करानाAC की नियमित सर्विसिंग बहुत जरूरी है. सर्विसिंग न कराने से समय के साथ AC यूटिन में डस्ट और ऑयल जमा होने लगते हैं. इससे मशीन ओवरहीट हो सकती है और शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है.
घटिया वायरिंग का इस्तेमालAC जैसे हाई-पावर उपकरण के लिए अच्छी क्वालिटी की वायरिंग जरूरी होती है. सस्ती या कमजोर तारों का इस्तेमाल आग लगने का बड़ा कारण बन सकता है. ऐसे में हमेशा अच्छी क्वालिटी वाली वायरिंग का इस्तेमाल करें और प्रोफेशनल इलेक्ट्रिशियन से ही इंस्टॉलेशन कराएं.
कई लोग AC को बिना ब्रेक दिए घंटों तक चलाते रहते हैं. इससे कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है और वह ओवरहीट हो सकता है. बेहतर है कि बीच-बीच में AC को थोड़ा आराम दिया जाए.
ओवरलोडेड सॉकेट में AC चलानाएक ही सॉकेट में कई उपकरण जोड़कर AC चलाना खतरनाक हो सकता है. इससे बिजली का लोड बढ़ता है और शॉर्ट सर्किट या आग लगने का खतरा रहता है. हमेशा AC के लिए अलग और मजबूत सॉकेट का इस्तेमाल करें.
अक्सर लोग AC के आउटडोर यूनिट पर ध्यान नहीं देते. वहां कचरा, पत्ते या प्लास्टिक जमा होते रहते हैं. ये भी आग फैलने का कारण बन सकता है. आउटडोर यूनिट के आसपास गंदगी जमा न होने दें.
इन बातों का भी रखें ध्यानइससे अलग हमेशा अच्छे ब्रांड का AC इस्तेमाल करें, समय-समय पर वायरिंग चेक कराएं और अगर कोई अजीब आवाज या गंध आए तो तुरंत एसी बंद कर दें. अगर AC 8-10 साल पुराना है, तो एक बार उसके पार्ट्स की जांच जरूर कराएं. ध्यान रखें AC हमें आराम जरूर देता है, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है.
यह भी पढ़ें- AC चलाने का सही तरीका क्या है? इस गर्मी जान लें ये 5 सीक्रेट, मिनटों में ठंडा होगा कमरा और बिल भी आएगा आधा














