गांव-गांव चलेगा फार्मर रजिस्ट्री अभियान, किसानों को मिलेगा सरकारी योजना का सीधा लाभ, जान लें काम की बात

उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अभियान चला रही है. यह अभियान 6 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फार्मर रजिस्ट्री अभियान

Farmer Registry Campaign: सरकारी योजनाओं का किसानों को सही तरीके से फायदा मिले और किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए गांव-गांव में फार्मर रजिस्ट्री अभियान चलाया जाएगा. साथ ही इस अभियान में किसान भाइयों को प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, फसल बीमा, कृषि सब्सिडी और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं से भी जोड़ा जाएगा. आइए इस अभियान के बारे में विस्तार से जानते हैं...

6 से 15 अप्रैल तक चलेगा फार्मर रजिस्ट्री अभियान

उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ दिलाने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अभियान चला रही है. यह अभियान 6 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा. इसके तहत शाहजहांपुर जिले के 1000 से अधिक गांवों के किसानों का पंजीकरण किया जाएगा, ताकि कोई भी किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे.

यह भी पढ़ें: रेलवे उधना से मालदा टाउन के लिए साप्ताहिक चलाएगा स्पेशल ट्रेन, जानिए पूरा शेड्यूल, ठहराव और ट्रेनों की लिस्ट

सरकारी योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य

सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि हर किसान तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे. पंजीकरण के माध्यम से किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, कृषि सब्सिडी और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं से जोड़ा जाएगा. इसके लिए किसानों को जागरूक भी किया जाएगा, ताकि वे योजनाओं का पूरा लाभ ले सकें.

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शाहजहांपुर के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों के साथ विकास भवन में मीटिंग की और सभी अधिकारियों को निर्देश दिए. उन्होंने कहा की सभी अधिकारी गांव गांव जाकर सभी किसानों का पंजीकरण कराएं और उन्हें जागरूक करें जिससे कि वह प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, फसल बीमा, कृषि सब्सिडी और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ ले सकें.

Advertisement

जिलाधिकारी का कहना है कि सभी एसडीएम, तहसीलदार, कृषि अधिकारी को एक मिशन के तहत इस अभियान में लगाया गया है. सरकार की प्राथमिकता है कि सभी किसानों को इसका लाभ मिले. साथ ही उन्होंने बताया कि सभी को निर्देश दिया गया है किसानों का अधिक से अधिक पंजीकरण करण कराए. अभियान पूरा होने के बाद बड़े पैमाने पर किसानों को सरकारी योजना का लाभ मिलने की उम्मीद दिखाई दे रही है.

यह भी पढ़ें: अगर कोई घर के आगे गाड़ी खड़ी करता है, तो आपके अधिकार क्या हैं? सुप्रीम कोर्ट के वकील से जानिए

Advertisement
Featured Video Of The Day
अपराधियों की जाति पर राजनीति क्यों? एनकाउंटर पर CM Yogi Vs Akhilesh Yadav
Topics mentioned in this article