मोबाइल से निकालिए 100-150 साल पुरानी जमीन के पेपर, खतियान डाउनलोड करने के लिए जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस

Download Old Land Records: अब आप अपनी पुरानी से पुरानी जमीन के कागज अपने मोबाइल पर देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पुरानी जमीन के पेपर कैसे देखें
Social Media

Download Old Land Records: भारत में विभिन्न राज्यों के भूमि रिकॉर्ड डिजिटल होने से अब 100-150 साल पुराना खतियान या जमीन के दस्तावेज घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकते हैं. बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों के आधिकारिक पोर्टल (Bihar Bhumi, UP Bhulekh, Jharbhoomi) पर जाकर जिला, अंचल और मौजा के विवरण के माध्यम से इन्हें आसानी से खोजा जा सकता है. पुराने दस्तावेजों की प्रमाणित प्रति के लिए छोटा सा शुल्क ऑनलाइन जमा करना हो सकता है और बिहार में 1908 तक के रिकॉर्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इसके अलावा अन्य राज्यों की जमीन के दस्तावेज डाउनलोड करने के लिए आप यह काम भी कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं पुरानी जमीन के कागज कैसे निकाले...

यह भी पढ़ें:- पुराने कपड़ों के मिलेंगे हजारों रुपये, बर्तन वाले को देने की नहीं जरूरत, भारत में शुरू हुए 3 पोर्टल

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि taazazone.com से आप आपनी पुरानी से पुरानी जमीन के कागज देख और डाउनलोड कर सकते हैं. इंस्टाग्राम पर manojjj__04 हैंडल पर युवक ने जमीन के दस्तावेज डाउनलोड करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बताया है.

पुरानी जमीन के पेपर कैसे डाउनलोड करें

  • पुरानी जमीन के पेपर निकालने के लिए गूगल पर Taazazone.com पर जाएं.
  • सरकारी काम पर क्लिक करें
  • सरकारी काम में जमीन के दस्तावेज देखें पर क्लिक करें
  • यहां पर अपना राज्य चुनें
  • नया टैब खुलेगा और यहां भू-अभिलेख पर क्लिक करें
  • यहां लॉगिन करें और सभी डिटेल डालकर आईडी बना लें
  • आईडी बनाने के बाद पब्लिक लॉगिन पर क्लिक करें
  • इसके बाद डॉक्यूमेंट टाइप में नामांतरण अभिलेख को सेलेक्ट करें और सारी डिटेल भरें
  • सारी डिटेल डालने के बाद सर्च पर क्लिक करें और यहां आपकी जमीन के सारे कागज आ जाएंगे
Advertisement

इस पूरे प्रोसेस के माध्यम से आप पुरानी से पुरानी जमीन के दस्तावेज देख सकते हैं और यहां पर आपको दस्तावेज डाउनलोड करने का ऑप्शन भी मिलेगा. आप चाहें तो कागज डाउनलोड भी कर सकते हैं.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Attack Israel | NATO की 'ना' से बौखला उठे ट्रंप | Netanyahu | Khamenei | US
Topics mentioned in this article