Delhi water supply cut: राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है. दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने जानकारी दी है कि 25 फरवरी से शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति 48 घंटे तक प्रभावित रहेगी. यह रुकावट तकनीकी काम के कारण होगी. ऐसे में संबंधित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को पहले से पानी का इंतजाम कर लेने की सलाह दी गई है. डीजेबी के मुताबिक, 25 फरवरी सुबह 11 बजे से 27 फरवरी सुबह 11 बजे तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी. यानी पूरे दो दिन तक इन इलाकों में नियमित जल आपूर्ति नहीं हो पाएगी. बोर्ड ने कहा है कि इस दौरान जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे. इसके लिए अलग-अलग जल केंद्रों के फोन नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि लोग जरूरत के समय संपर्क कर सकें.
PM Kisan की 22वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट: लाखों किसानों के नाम हटे, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
क्यों बंद रहेगी पानी की सप्लाई?
यह काम भाग्य विहार इलाके में द्वारका वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) से जुड़ा है. यहां 1500 मिमी व्यास की पुरानी कच्चे पानी की पाइपलाइन को नई 1500 मिमी व्यास की ट्विन पाइपलाइन से जोड़ने और अलग करने का काम किया जाएगा. इसी इंटरकनेक्शन प्रोसेस के चलते पानी की सप्लाई अस्थायी रूप से रोकनी पड़ेगी.
इस रुकावट का असर खासतौर पर द्वारका और आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिलेगा. जिन प्रमुख इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी, उनमें द्वारका सब सिटी, महावीर एन्क्लेव, विजय एन्क्लेव, उत्तम नगर की कॉलोनियां, पोचनपुर, भरथल, अम्बराही गांव, मधु विहार, सागर पुर, कैलाश पुरी, दुर्गा पार्क और मंगला पुरी शामिल हैं.
इसके अलावा राज नगर फेज I और II, बगडोला गांव, बिजवासन, धूलसिरस, बिंदापुर, सेवक पार्क, भारत विहार, सीता पुरी, राजा पुरी, जीवन पार्क, इंद्रा पार्क, मिलाप नगर, चाणक्य प्लेस, अर्जुन पार्क, लक्ष्मी विहार, बजरंग एन्क्लेव, मकसूदाबाद, नया बाजार, विजय पार्क और साईं बाबा एन्क्लेव में भी पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
नांगली सकरावती गांव और उसका विस्तार, राणा जी एन्क्लेव, श्याम विहार, धर्मपुरा, रोशनपुरा, दीनपुर गांव, मटियाला, पालम, विश्वास पार्क, साध नगर पार्ट I और II, नन्हे पार्क, बामनोली गांव, शाहबाद मोहम्मदपुर गांव, कापसहेड़ा गांव, आईजीआई एयरपोर्ट और आईसीसीसी (यशोभूमि), नजफगढ़ टाउन और आसपास के इलाके भी इस लिस्ट में शामिल हैं.
डीजेबी ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन जरूरी एहतियात जरूर बरतें. दो दिनों के लिए पर्याप्त पानी स्टोर कर लें और पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके.














