Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है और लोगों को कुछ रास्तों से बचकर चलने की सलाह दी है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक X हैंडल के मुताबिक बुराड़ी स्थित 100 फुटा रोड पर क्षतिग्रस्त हुई पाइपलाइन की मरम्मत का काम दिल्ली जल बोर्ड द्वारा 9 मई 2026 से शुरू कर दिया गया है. इस मरम्मत कार्य के चलते ट्रैफिक 11 मई 2026, दिन सोमवार तक ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है. ऐसे में घर से निकलने से पहले दिल्ली पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी जरूर पढ़ लें.
यह भी पढ़ें: Pet Lovers: अगर घर में है कुत्ता...तो फौरन कर लें ये काम, वरना लग सकता है 5000 रुपये का भारी जुर्माना
धीमा रह सकता है ट्रैफिक
एडवाइजरी के मुताबिक इस इलाके में ट्रैफिक धीमा रह सकता है. साथ ही बुराड़ी चौक और आउटर रिंग रोड के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए वैकल्पिक रास्ते बताए गए हैं ताकि किसी तरह की असुविधा न झेलनी पड़े और जाम से बचा जा सके. आइए जानते हैं ये वैकल्पिक रास्ते...
बुराड़ी चौक से आउटर रिंग रोड जाने के लिए अपनाएं ये रास्ते
- पहला रास्ता: बुराड़ी चौक से हिरणकी से पुश्ता रोड से झरोड़ा मेट्रो स्टेशन से नाला रोड से जय श्री राम चौक से जगतपुर वजीराबाद ब्रिज होते हुए आउटर रिंग रोड.
- दूसरा रास्ता: बुराड़ी चौक से हिरणकी से पुश्ता रोड से वजीराबाद रोड से वजीराबाद फ्लाईओवर के नीचे होते हुए आउटर रिंग रोड.
आउटर रिंग रोड से बुराड़ी चौक जाने के लिए अपनाएं ये रास्ते
आउटर रिंग रोड से वजीराबाद फ्लाईओवर के नीचे से वजीराबाद रोड से राज मार्ग से पुश्ता रोड से हिरणकी होते हुए बुराड़ी चौक.
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की लोगों से अपील
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे डायवर्जन को देखते हुए अपनी यात्रा की प्लानिंग करें. साथ ही यातायात नियमों का पालन करें और मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों का सहयोग करें. इसके अलावा रियल टाइम अपडेट जानने के लिए दिल्ली पुलिस के आधिकारिक चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को देखते रहें.
यह भी पढ़ें: न धुआं, न प्रदूषण... नोएडा एयरपोर्ट के लिए 1 जून से चलेंगी 5 हाइड्रोजन बसें, जानिए रूट और कहां से मिलेगी सेवा














