आज जल्दी खरीद लें दवाइयां! 20 मई को देशभर में बंद रहेंगे 7 लाख से ज्यादा मेडिकल स्टोर, जान लें जरूरी बात

20 मई को ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) की ओर से देशभर में हड़ताल करने का ऐलान किया गया है. इसके चलते दिल्ली में करीब 15,000 मेडिकल स्टोर और देशभर में लगभग 7 से 8 लाख दुकानें बंद रह सकती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

All India Chemist Stores Strike: ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) की ओर से कल यानी 20 मई को देशभर में हड़ताल करने का ऐलान किया है. इससे देश के कई हिस्सों में दवाओं की सप्लाई प्रभावित हो सकती है. यह हड़ताल ऑनलाइन दवाइयों की बिक्री और ई-फार्मेसी प्लेटफॉर्म्स द्वारा दी जा रही भारी छूट के विरोध में की जा रही है. ऐसे में अगर आपको कोई दवा खरीदनी है तो आज ही जल्द खरीद लें. बता दें कि यह हड़ताल पूरे देश में घोषित है लेकिन अलग-अलग शहरों में इसका प्रभाव अलग-अलग रह सकता है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में बनने जा रहा है खंडित मूर्तियों का Collection Centre, सीएम रेखा गुप्ता ने दी जानकारी, जान लें काम की बात

दिल्ली में बंद रह सकते हैं 15,000 मेडिकल स्टोर 

ऑर्गनाइजेशन के मुताबिक, इस हड़ताल के दौरान दिल्ली में करीब 15,000 मेडिकल स्टोर और देशभर में लगभग 7 से 8 लाख मेडिकल की दुकानें बंद रह सकती हैं. हालांकि, राहत की बात यह है कि आपातकालीन दवाइयों की सेवाएं जारी रहने की उम्मीद है, ताकि मरीजों को जरूरी इलाज में किसी तरह की दिक्कत न हो.

इन राज्यों में नहीं रहेगी हड़ताल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पश्चिम बंगाल, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश समेत कम से कम 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के रिटेल फार्मेसी संगठनों ने इस हड़ताल से खुद को अलग कर लिया है. इस दौरान जरूरी दवाइयों की आपूर्ति बिना रुकावट जारी रहेगी, ताकि मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो.

क्या दवाओं की सप्लाई प्रभावित होगी?

अगर बड़ी संख्या में मेडिकल स्टोर बंद रहे तो दवाओं की उपलब्धता अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है. हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि कल (20 मई) प्रस्तावित हड़ताल के बावजूद सभी बड़े फार्मेसी चेन, अस्पतालों की फार्मेसी स्टोर्स, प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना के तहत चलने वाले जन औषधि केंद्र और अमृत फार्मेसी स्टोर्स खुले रहेंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दुकानदारों के लिए काम की खबर! अब नहीं होगा Paytm, PhonePe, GPay का अलग-अलग साउंडबॉक्स रखने का झंझट, एक में ही आएंगे सभी नॉटिफिकेशन

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bharat Ki Baat Batata Hoon | Suvendu Adhikari के आगे झुका Mamata Banerjee का 'पुष्पा'!
Topics mentioned in this article