Aadhaar Card में आपकी फोटो है धुंधली? ये रहा अपडेट कराने का आसान तरीका, जानिए कितनी लगती है फीस

Aadhaar Card Photo Update: अगर आपकी आधार फोटो भी सालों पुरानी है और अब आपकी शक्ल से मेल नहीं खाती, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, यह खबर आपके लिए ही है. UIDAI आपको अपनी बायोमेट्रिक डिटेल्स अपडेट करने की सुविधा देता है, जिससे आप आसानी से एक साफ और नई फोटो लगवा सकते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आधार कार्ड में फोटो कैसे अपडेट करें?
AI

Aadhaar Card Photo Update Process: आज के डिजिटल युग में आधार कार्ड सबसे जरूरी दस्तावेज बन गया है. लेकिन कई बार इसमें लगी पुरानी और धुंधली फोटो की वजह से हमें पहचान साबित करने में झिझक या परेशानी का सामना करना पड़ता है. अगर आपकी आधार फोटो भी सालों पुरानी है और अब आपकी शक्ल से मेल नहीं खाती, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, यह खबर आपके लिए ही है. UIDAI आपको अपनी बायोमेट्रिक डिटेल्स अपडेट करने की सुविधा देता है, जिससे आप आसानी से एक साफ और नई फोटो लगवा सकते हैं. आइए जानते हैं आधार कार्ड में फोटो अपडेट कराने का आसान तरीका और इसमें कितनी फीस लगती है...

यह भी पढ़ें: Valentine's Day 2026: वैलेंटाइन डे पर पार्टनर को देने के लिए ये 4 फाइनेंशियल गिफ्ट्स हैं बेस्ट, खुशी से झूम उठेगा आपका हमसफर

फोटो अपडेट कराने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाएं और वहां My Aadhaar सेक्शन में जाकर Book an Appointment पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद अपना शहर चुनकर और आधार अपडेट के लिए Slot बुक करें.
  • फिर तय की गई तारीख और समय पर नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाएं. 
  • यहां आप अपना ओरिजिनल आधार कार्ड और कोई पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं.
  • केंद्र पर Aadhaar Update Form लें और जरूरी डिटेल्स दर्ज करें.
  • इसके बाद वहां मौजूद ऑपरेटर आपकी लाइव फोटो क्लिक कर अपडेट करेगा. 
  • साथ ही बायोमेट्रिक्स के लिए फिंगरप्रिंट और आंखों का स्कैन भी लिया जाएगा.

फीस देकर रिसिप्ट लेना न भूलें

फोटो अपडेट कराने के लिए आपको 100 रुपये का शुल्क देना होगा. इसके बाद आपको एक रिसिप्ट मिलेगी जिसमें URN (Update Request Number) होगा. यहां आप अपडेट का स्टेटस चेक कर सकते हैं. जानकारी के लिए बता दें, कि फोटो अपडेट होने में आमतौर पर 15 से 90 दिन का समय लगता है. एक बार फोटो अपडेट करने के बाद UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से अपडेटेड आधार कार्ड डाउनलोड और PVC कार्ड ऑर्डर कर सकते हैं.

Featured Video Of The Day
Shivratri 2026: शिवरात्रि को देखते हुए UP के Muzaffarnagar में प्रशासन अलर्ट!|Meet Shop | NDTV India
Topics mentioned in this article