लॉन्ग ड्राइव का प्लान है? घर से निकलने से पहले कार में जरूर चेक कर लें ये 6 चीजें

अगर आप कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो कार में कुछ बेसिक चीजों की जांच कर अपने सफर को आसान बना सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लॉन्ग ड्राइव पर निकलने से पहले चेक कर लें ये चीजें
(P.C- NDTV)

लॉन्ग ड्राइव पर जाना आमतौर पर हर किसी को पसंद होता है. हालांकि, सफर का मजा तभी आता है जब रास्ता खूबसूरत हो, गाड़ी बेहतरीन चले और सफर बिना किसी रुकावट के पूरा हो जाए. लेकिन अक्सर लोग ट्रिप की प्लानिंग, होटल बुकिंग और सामान पैक करने में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपनी कार की जांच करना भूल जाते हैं. नतीजा यह होता है कि कई बार बीच रास्ते में टायर पंक्चर, बैटरी डाउन या इंजन से जुड़ी कोई समस्या पूरे सफर का मजा किरकिरा कर देती है. ऐसे में अगर आप भी कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो कार की कुछ बेसिक चीजों को चेक कर सफर में परेशान होने से बच सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में-

नंबर 1-  इंजन ऑयल का लेवल 

इंजन ऑयल कार के इंजन को स्मूद तरीके से चलाने में मदद करता है. अगर ऑयल कम है या बहुत ज्यादा गंदा हो चुका है, तो उसे बदलवा लें. सही इंजन ऑयल बेहतर परफॉर्मेंस और बेहतर माइलेज देने में मदद करता है.

नंबर 2- टायर और एयर प्रेशर

इसके बाद टायरों की कंडीशन और एयर प्रेशर चेक करें. सभी टायरों में सही प्रेशर होना चाहिए. साथ ही यह भी देख लें कि कहीं टायर ज्यादा घिस तो नहीं गए हैं. इसके अलावा अपने साथ स्पेयर टायर भी जरूर रखें. 

नंबर 3- कूलेंट 

लंबे सफर में इंजन पर ज्यादा दबाव पड़ता है, इसलिए कूलेंट का स्तर सही होना बेहद जरूरी है. कूलेंट इंजन को ओवरहीट होने से बचाता है.

Advertisement
नंबर 4- बैटरी की कंडीशन

बैटरी टर्मिनल पर जंग, ढीले कनेक्शन या लीकेज जैसी समस्या दिखे तो पहले ही ठीक करवा लें. पुरानी गाड़ियों में इस तरह कि दिक्कतें ज्यादा देखने को मिलती हैं. 

नंबर 5-  लाइट्स की जांच करें

हेडलाइट, ब्रेक लाइट, इंडिकेटर, फॉग लाइट और रिवर्स लाइट सही तरीके से काम कर रही हैं या नहीं,  यह भी पहले ही देख लें. खासकर रात के सफर में इनकी अहम भूमिका होती है.

Advertisement
नंबर 6- ब्रेक और ब्रेक फ्लूइड चेक करें

सुरक्षित ड्राइविंग के लिए ब्रेक का सही होना सबसे जरूरी है. अगर ब्रेक फ्लूइड कम है या ब्रेक लगाने पर कोई असामान्य आवाज आती है, तो उसे तुरंत चेक करवाएं.

इस तरह छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर आप अपने सफर को सेफ और आरामदायक बना सकते हैं. थोड़ी सी सावधानी आपको रास्ते की बड़ी परेशानियों से बचा सकती है और आपके सफर को यादगार बना सकती है. 

यह भी पढ़ें- गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 6000 रुपये, जानें क्या है प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और कैसे करें आवेदन

Featured Video Of The Day
जम्मू-कश्मीर में कुदरत का कहर! अचानक आई बाढ़ से 12 घर तबाह
Topics mentioned in this article