गर्मियों में पहली बार AC स्विच ऑन करने से पहले जरूर कर लें ये 4 काम, वरना बढ़ सकती हैं दिक्कतें और खर्चा

Air Conditioner Tips and Tricks: आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर सीजन में पहली बार अपना AC चलाने जा रहे हैं, तो किन 4 बातों का ध्यान रखना चाहिए. इससे न केवल AC ठंडी हवा देगा, बल्कि आपको किसी दिक्कत और खर्च का सामना भी नहीं करना पड़ेगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
AC टिप्स और ट्रिक्स
Freepik

AC Tips: धीरे-धीरे मौसम में बदलाव नजर आने लगा है. तापमान बढ़ने के साथ गर्मियां महसूस होने लगी हैं. अब कुछ ही दिनों में लोग एयर कंडीशनर यानी AC का इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं  महीनों से बंद पड़े एयर कंडीशनर को सीधे ऑन करना आपकी जेब और सेहत दोनों पर भारी पड़ सकता है. धूल-मिट्टी और लंबे समय तक इस्तेमाल न करने के कारण AC की कूलिंग कम हो जाती है, जिससे बिजली का बिल तो बढ़ता ही है, साथ ही मशीन के खराब होने का खतरा भी बना रहता है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर सीजन में पहली बार अपना AC चलाने जा रहे हैं, तो किन 4 बातों का ध्यान रखना चाहिए. इससे न केवल AC ठंडी हवा देगा, बल्कि आपको किसी दिक्कत और खर्च का सामना भी नहीं करना पड़ेगा.

 यह भी पढ़ें: New baggage Rules 2026: विदेश से ज्वेलरी लाने का क्या नियम है, कितना सोना और चांदी लाया और ले जा सकते हैं?

1. सर्विस जरूर कराएं

सीजन में पहली बार एसी चालू करने से पहले उसकी सर्विस करवाना बेहद जरूरी है, ताकि मशीन सही तरह काम करे और बिजली की खपत भी कम हो. अगर लंबे समय से एसी बंद पड़ा हो, तो उसके फिल्टर, कॉयल और आउटडोर यूनिट में धूल मिट्टी जम जाती है, जो ठंडक कम कर देती है और मशीन पर ज्यादा दबाव डालती है. ऐसे में आप खुद सॉफ्ट सर्विस और टेक्नीशियन को बुलाकर हार्ड सर्विस करवा सकते हैं. 

2. लीकेज चेक करें

लंबे समय से ऐसी इस्तेमाल न होने के कारण काफी ज्यादा गंदगी जमा हो जाती है. इसके कारण लीकेज का खतरा बढ़ जाता है और अन्य समस्याएं भी बढ़ जाती हैं. इसके अलावा अगर घर में स्प्लिट AC लगा है, तो ड्रेन पाइप भी जरूर कर लें. 

3. स्टेबलाइजर चेक करें

AC ऑन करने से पहले स्टेबलाइजर जरूर चेक कर लें. इसके अलावा स्विच ऑन करने से पहले ऐसी की वायर को भी सही से जांच लें, कि वह कहीं से कटी न हो. तार कटे होने के कारण शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बढ़ जाता है. 

4. पहले इस मोड में चलाएं AC

अगर सीजन में पहली बार एसी चलाने जा रहे हैं, तो उसे सीधे कूल मोड पर न चलाकर सबसे पहले फैन मोड में चलाना बेहतर होता है. ऐसा करने से एसी के अंदर जमा धूल‑मिट्टी और नमी पहले ही बाहर निकल जाती है. इससे एसी पर अचानक लोड नहीं पड़ता, बदबू नहीं आती और कूलिंग भी जल्दी बेहतर हो जाती है.

Featured Video Of The Day
Sahil Dhaneshra Death: रईसजादे ने साहिल को मारा डाला! Kiren Bedi का फूटा गुस्सा | Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article