'गीतिका शर्मा आत्महत्या'

- 26 न्यूज़ रिजल्ट्स
  • India | Reported by: भाषा |शुक्रवार अक्टूबर 25, 2019 04:41 PM IST
    महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने हरियाणा के बहुचर्चित गीतिका शर्मा हत्याकांड के आरोपी एवं नवनिर्वाचित निर्दलीय विधायक गोपाल कांडा के सहयोग से सरकार बनाने की पहल करने पर भाजपा की आलोचना करते हुये कहा है कि देश की बेटियां मूकदर्शक बनकर नहीं रहेंगी. देव ने शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर कहा कि कांडा के खिलाफ बलात्कार, आत्महत्या के लिये उकसाने और आपराधिक साजिश रचने जैसे संगीन आरोप लगे थे. ऐसे व्यक्ति के समर्थन से सरकार बनाना भाजपा की सत्ता लोलुपता का सबूत है.
  • India | मंगलवार मार्च 4, 2014 06:31 PM IST
    दिल्ली की एक अदालत ने हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा को आज जमानत दे दी। अदालत ने उसके दिल्ली छोड़ने पर रोक लगा दी। कांडा एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में आरोपी है।
  • India | गुरुवार सितम्बर 5, 2013 08:07 PM IST
    एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा की खुदकुशी के मामले में एक साल से अधिक वक्त से जेल में बंद हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए अंतरिम जमानत की मांग की थी।
  • India | रविवार फ़रवरी 17, 2013 11:09 PM IST
    पूर्व एयर हॉस्टेस गीतिका शर्मा की मां अनुराधा शर्मा की आत्महत्या की घटना के दो दिनों बाद दिल्ली पुलिस ने रविवार को महिला के पति और बेटे का बयान दर्ज किया। गीतिका शर्मा ने भी छह माह पहले आत्महत्या कर ली थी।
  • India | शनिवार फ़रवरी 16, 2013 02:57 PM IST
    गीतिका शर्मा की मां के आत्महत्या करने के एक दिन बाद दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा और उनकी सहयोगी अरुणा चड्ढा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
  • India | मंगलवार जनवरी 1, 2013 08:38 PM IST
    गीतिका शर्मा को हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा की ‘नौकर’ कहकर प्रदेश के मंत्री शिव चरण शर्मा विवादों में घिर गए है। विमान परिचारिका गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में कांडा मुख्य आरोपी हैं।
  • India | सोमवार नवम्बर 19, 2012 06:36 PM IST
    दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा की जमानत याचिका खारिज कर दी। वह पूर्व विमान परिचारिका गीतिका शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी हैं।
  • India | बुधवार नवम्बर 7, 2012 09:02 PM IST
    पूर्व विमान परिचारिका गीतिका शर्मा की खुदकुशी मामले में आरोपी हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा के निकटतम सहयोगी चानशिवरूप सिंह अभियोजन पक्ष के गवाह बन गए हैं। उन्होंने यहां एक स्थानीय अदालत में अपना बयान दर्ज कराया।
  • India | मंगलवार अक्टूबर 9, 2012 08:07 PM IST
    दिल्ली की स्थानीय अदालत ने पूर्व विमान परिचारिका गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में आरोपी हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल गोयल कांडा एवं अरुणा चड्ढा की न्यायिक हिरासत की अवधि 12 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी है।
  • India | शनिवार अक्टूबर 6, 2012 10:55 PM IST
    दिल्ली की एक अदालत में दिल्ली पुलिस ने पूर्व विमान परिचारिका गीतिका शर्मा आत्महत्या मामले में शनिवार को हरियाणा के पूर्व गृहराज्य मंत्री गोपाल गोयल कांडा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया।
और पढ़ें »
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com