India | शुक्रवार अगस्त 22, 2014 11:27 PM IST महाराष्ट्र के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आज राज्य सरकार से उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे के खिलाफ जांच की इजाजत मांगी, जिनके विरुद्ध एक सामाजिक कार्यकर्ता ने 12 सिंचाई परियोजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।