Mumbai | Reported by: अनुराग द्वारी, Edited by: सूर्यकांत पाठक |सोमवार जुलाई 25, 2016 06:20 PM IST मुंबई से सटे पालघर जिले के नालासोपारा में एक नाबालिग लड़की ने अपनी सौतेली मां के खिलाफ मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उसका यह भी आरोप है कि मां ने उसका सौदा एक उम्रदराज़ शख्स के साथ किया। जबकि आरोपी का कहना है कि उसने पीड़ित से शादी की थी।