Career | Written by: अर्चित गुप्ता |गुरुवार नवम्बर 14, 2019 03:25 PM IST जवाहरलाल नेहरू की आज जयंती (Jawaharlal Nehru Jayanti) है. देश के पहले प्रधानमंत्री होने के साथ ही नेहरू (Jawaharlal Nehru) आधुनिक भारत के निर्माता भी हैं. देश की आजादी से लेकर आजाद भारत को सम्रद्ध बनाने तक में नेहरू का अहम योगदान रहा है. आजादी से पहले नेहरू (Jawaharlal Nehru) ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी. आजादी की लड़ाई के चलते उन्हें 9 बार जेल जाना पड़ा था. वहीं, भारत के आजाद होने के बाद नेहरू ने शिक्षा, सामाजिक सुधार, आर्थिक क्षेत्र, राष्ट्रीय सुरक्षा और औद्योगीकरण सहित कई क्षेत्रों में किया.