'भारतीय हॉकी टीम'
- 525 न्यूज़ रिजल्ट्स Zara Hatke | Written by: बिक्रम कुमार सिंह |गुरुवार अगस्त 5, 2021 12:34 PM IST टोक्यो में जारी ओलिंपिक 2020 खेलों में गुरुवार को भारत ने ओलिंपिक में 41 साल का सूखा खत्म करते हुए जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है. इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही पूरे देश से हॉकी टीम को बधाई मिल रही है. ट्विटर पर कई मशहूर लोगों ने हॉकी टीम का हौसला बढ़ाया और जीतने की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी. वर्तमान में देखा जाए तो हॉकी टीम ट्रेंडिंग पर है. आइए, देखते हैं किन- किन लोगों ने टीम इंडिया को बधाई दी है.
Zara Hatke | Written by: बिक्रम कुमार सिंह |गुरुवार अगस्त 5, 2021 12:30 PM IST भले ही आज टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम सेमिफाइनल में अर्जेंटीना से हार गईं हैं, मगर उन्होंने पूरी दुनिया का दिल जीत लिया है. अपने खेल से महिला हॉकी टीम ने एक अलग पहचान बना ली है. आज हारने के बावजूद भी लोग हॉकी टीम को सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं. सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म ट्विटर पर हॉकी की चर्चा क्रिकेट से ज्यादा हो रही थी.
Bollywood | Written by: प्रणीता सुतार |सोमवार अगस्त 2, 2021 04:18 PM IST भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार जित हासिल की है. जिसके बाद अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी और साथ में गोल्ड लाने के लिए प्रोत्साहित भी किया है.
India | Reported by: हिमांशु शेखर मिश्र, राजीव रंजन |सोमवार अगस्त 2, 2021 05:15 PM IST खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत की बेटियों ने लगातार अच्छा काम किया है. जिससे न केवल भारत की बेटियों को बल्कि भारत के युवाओं को प्रेरणा मिलती है कि खेलों को करियर के रूप में लें और भारत को एक सॉफ्ट पॉवर के रूप में बढ़ाने में योगदान करें.
India | Edited by: पवन पांडे |सोमवार अगस्त 2, 2021 12:43 PM IST भारतीय महिला हॉकी टीम में ओलिंपिक में क्वार्टर फाइनल में हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश के साथ इतिहास रच दिया है. वुमेन हॉकी टीम की जीत से पूरे देश में खुशी है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने टीम को विशेष अंदाज में बधाई दी है.
India | Reported by: विमल मोहन |शनिवार जुलाई 24, 2021 08:58 AM IST Tokyo India Men's Hockey Team : भारत एक समय न्यूजीलैंड पर 3-1 की बढ़त बना चुका था, लेकिन आखिरी वक्त में न्यूजीलैंड ने एक गोलकर धड़कनें बढ़ा दीं. लेकिन भारत रक्षा पंक्ति ने दमदार प्रदर्शन कर किसी भी उलटफेर की संभावना को खत्म कर दिया.
India | Reported by: मोहम्मद ग़ज़ाली |सोमवार मई 17, 2021 02:29 PM IST एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए परगट ने आरोप लगाया कि सीएम के राजनीतिक सचिव ने सीएम का मैसेज देते हुए कहा कि उन्हें (परगट को) कार्रवाई का सामना करने को तैयार रहना चाहिए. गौरतलब है कि परगट सिंह की गिनती देश के सर्वकालीन सर्वश्रेष्ठ हॉकी प्लेयर्स में की जाती है और वे भारतीय टीम के कप्तान भी रह चुके हैं.
India | Reported by: भाषा |शुक्रवार फ़रवरी 21, 2020 11:40 AM IST पूर्व भारतीय महिला हॉकी कप्तान वाइखोम सूरज लता देवी ने अपने पति के खिलाफ हिंसा, शारीरिक उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पूर्व हॉकी खिलाड़ी ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जब उनका 2005 में विवाह हुआ था, उनका पति तभी से उन्हें परेशान कर रहा था और इसका मुख्य कारण दहेज है. सूरज लता देवी की कप्तानी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2002 राष्ट्रमंडल खेलों, 2003 में एफ्रो-एशियाई खेलों और 2004 में हॉकी एशिया कप में तीन स्वर्ण पदक जीते थे. बॉलीवुड फिल्म ‘चक दे इंडिया’ राष्ट्रमंडल खेलों की जीत से ही प्रेरित थी.
Punjab | Reported by: भाषा, Edited by: शहादत |मंगलवार फ़रवरी 18, 2020 02:36 AM IST परगट ने पत्र में कहा, 'पंजाबियों ने 2017 में हमें इसलिए जनादेश दिया था, क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर 2002-2007 के आपके पहले के कार्यकाल के दौरान आपके प्रदर्शन को देखा था और उनके दिमाग में कार्य शैली को लेकर स्पष्टता थी. अब इस तरह की धारणा बन रही कि पंजाब सरकार के प्रदर्शन से पंजाबी मायूस हो रहे हैं.'
Breaking News | Written by: नितेश श्रीवास्तव |शनिवार नवम्बर 2, 2019 11:49 PM IST देश-दुनिया की राजनीति, खेल एवं मनोरंजन जगत से जुड़े समाचार इसी एक पेज पर जानें...
और पढ़ें »
'भारतीय हॉकी टीम' - 131 वीडियो रिजल्ट्स
और देखें »
'भारतीय हॉकी टीम' - 3 वेब स्टोरीज़ रिजल्ट्स
भारतीय हॉकी टीम वीडियो
भारतीय हॉकी टीम से जुड़े अन्य वीडियो »