Jhalak Dikhhla Jaa 11 Update: झलक दिखला जा का 11वां सीजन चल रहा है, जिसमें सेलेब्स के डांस परफॉर्मेंस ने दर्शकों का दिल जीत रखा है. इसी बीच डांस रियलिटी शो में 6 वाइल्डकार्ड मनीषा रानी, अवेज़ दरबार, सागर पारेख, धनश्री वर्मा, निकिता गांधी और ग्लेन सरदाना की एंट्री हुई है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. इसी बीच धनश्री वर्मा का एक डांस प्रोमो सामने आया है, जिसपर क्रिकेटर पति युजवेंद्र चहल ने प्यारा रिएक्शन दिया है.
शो के ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धनश्री वर्मा के परफॉर्मेंस की एक झलक दिखाई गई है, जिसमें उनके दमदार डांस ने केवल फैंस ही नहीं उनके पति क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का भी दिल जीत लिया है. क्रिकेटर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में वीडियो को दोबारा शेयर करते हुए लिखा, 'छोटू' और दिल का इमोजी शेयर किया है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Wildcard Dhanashree ne machaya hungama aur banaya sabko apne dance ka deewana! 😍
— sonytv (@SonyTV) January 5, 2024
Dekhiye #JhalakDikhhlaJaa, kal raat 9:30 baje sirf #SonyEntertainmentTelevision par. #MalaikaArora @TheFarahKhan @ArshadWarsi @GAUAHAR_KHAN @rithvik_RD
#JhalakDikhhlaJaaOnSonyTV pic.twitter.com/ImWj8iIuQ0
वीडियो की बात करें तो कैप्शन में लिखा गया, “वाइल्डकार्ड धनश्री ने मचाया हंगामा और बनाया सबको अपने डांस का दीवाना! देखिये झलक दिखला जा, कल रात 9:30 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर.” वहीं क्लिप में जज मलायका अरोड़ा को उनका पर्फॉर्मेंस का आनंद लेते हुए और फराह खान को यह कहते हुए भी दिखाया देखा जा सकता है कि “धनश्री, आप एक शानदार…शानदार डांसर हैं.”

बता दें कि धनश्री वर्मा एक ट्रेन्ड डांसर हैं, जो सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो शेयर करती रहती हैं. वहीं कई वीडियो में उन्हें पति के साथ भी डांस करते हुए देखा जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं