प्रिंस नरुला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary)
- युविका-प्रिंस बनने जा रहे जीवन साथी
- मेंहदी सेरेमनी की तस्वीरें हुई वायरल
- शुक्रवार को करने जा रहे शादी
नई दिल्ली:
बिग बॉस सीजन 9 के विनर प्रिंस नरुला और एक्ट्रेस युविका चौधरी को लेकर मीडिया में खबर आ रही है कि दोनों ही शुक्रवार को शादी करने जा रहे है. प्री-वेडिंग सेरेमनी काफी जोर-शोर से चल रही है. बुधवार की शाम को हुए मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं. फोटो में देखा जा सकता है कि युविका चौधरी ने ग्रीन कलर का लहंगा और फूलों का गहना पहना हुआ है. जबकि प्रिंस नरुला ने सफेद रंग का कुर्ता और पजामा को चुना. वीडियो में युविका और प्रिंस की जोड़ी को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्री-वेडिंग सेरेमनी को काफी एन्जॉय किया. तस्वीरों को देखा जाए तो दोनों काफी रॉयल अंदाज में दिख रहे हैं.
सपना चौधरी को मिली रोमांटिक धमकी, किया ये काम तो 'किडनैप हो जावेगी'- देखें Video
युविका चौधरी और प्रिंस नरुला ने इसी साल जनवरी में अपने रिश्ते को कबूला था. दोनों ने अपनी एक साथ तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था.
प्रिंस नरूला ने अभिनेत्री युविका चौधरी के साथ रिश्ते की बात कबूल करते हुए कहा था कि उन्होंने युविका संग रिश्ते में आने के बाद दोनों के बीच केमिस्ट्री के महत्व को महसूस किया. प्रियजन के साथ गणित या प्रियजन के साथ समीकरण साझा करने की विधि की जरूरत नहीं है. यदि आपके पास है, तो आप परिस्थितियों पर ध्यान दिए बिना इसे महसूस करेंगे. प्रिंस नरूला ने यह भी कहा था कि रिश्ते में होने के नाते, युविका और मैंने भी महसूस किया है कि दोनों के बीच केमिस्ट्री निश्चित रूप से हमारे रिश्ते का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, इससे हमें मजबूत और करीब बढ़ने में मदद मिली है.
पवन सिंह ने अक्षरा सिंह के साथ नवरात्रि पर लगाया माता का जयकारा, Video ने मचाया तहलका
युविका और प्रिंस की मुलाकात वर्ष 2015 में टीवी शो 'बिग बॉस 9' में हुई थी. इसके बाद दोनों 'स्पील्टसविला एक्स' और 'एमटीवी लव स्कूल' के तीसरे सीजन में दिखे थे. 'बिग बॉस सीजन 9' के विनर प्रिंस नरूला और उसी सीजन की कंटेस्टेंट रहीं युविका चौधरी अक्सर अपनी लव-लाइफ को लेकर सुखियों में बने रहते हैं. प्रिंस और युविका उन सेलेब्स में शामिल हैं जो अपने प्यार का इजहार करने से झिझकते नहीं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Yuvika Chaudhary, Prince Narula, Yuvika Chaudhary Prince Narula Mehendi Celebration