Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी इंडस्ट्री के डेली सोप में कई ऐसे कैरेक्टर होते हैं जिनका नाम हमारे जहन में बसा हुआ है और जब भी कभी टीवी के आईकॉनिक बेटे और पति का जिक्र होता है, तो इस एक्टर का नाम जरूर लिया जाता है जिन्होंने स्टार प्लस के आईकॉनिक शो में एक आइडियल हस्बैंड का किरदार निभाया. हालांकि अपनी पर्सनल लाइफ में इनके ऊपर कई गंभीर इल्जाम लगे. इतना ही नहीं उनकी वाइफ ने इन पर मारपीट और यौन शोषण तक का आरोप भी लगाया, क्या आपने पहचान पाए है ये कौन हैं?
तस्वीर में नजर आ रहा यह यंग बॉय कौन
इस थ्रोबैक तस्वीर को जरा गौर से देखिए ऑरेंज कलर की स्लीवलैस टी-शर्ट पहने घुंघराले लंबे बाल और छोटी सी दाढ़ी में नजर आ रहा है ये यंग बॉय कौन है. अगर आपको जरा सा भी कंफ्यूजन हो रहा है तो हम आपको बता दें कि कोई और नहीं बल्कि टीवी इंडस्ट्री के संस्कारी बेटे और पति करण मेहरा हैं जो इस तस्वीर में बहुत ही डिफरेंट और फिट नजर आ रहे हैं.
-
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रही वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
नैतिक सिंघानिया के रोल से मिली पहचान
10 सितंबर 1982 को पंजाब जालंधर में जन्मे करण मेहरा ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद मुंबई की ओर रुख किया, लेकिन बॉलीवुड के दो बड़े डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा और राजकुमार हिरानी ने उन्हें एक्टर बनने की सलाह दी, इसके बाद उन्होंने फिल्म साजन में सलमान खान के दोस्त के रूप में काम किया. इतना ही नहीं वो लव स्टोरी 2050 में भी नजर आ चुके हैं, हालांकि करण मेहरा को सबसे ज्यादा लोकप्रियता छोटे पर्दे पर मिली, 2009 में वो 'ये रिश्ता क्या कहलाता' है में नैतिक सिंघानिया का रोल निभाते नजर आए, जो टेलीविजन इंडस्ट्री के अब तक के सबसे दमदार किरदार में से एक माना जाता है. इसके अलावा करण फिल्म ब्लड मनी, मेरे डैड की मारुति, बदमाशियां के अलावा टीवी सीरियल सपना बाबुल का विदाई, नच बलिए 5, नच बलिए श्रीमान वर्सेस श्रीमती और बिग बॉस 10 में भी नजर आ चुके हैं.
पत्नी ने बनाया विलेन
टीवी पर एक संस्कारी बेटे और पति का किरदार निभाने वाले करण अपनी असल जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव से गुजरे. दरअसल, उनकी वाइफ और एक्ट्रेस निशा रावल ने एक्टर को लेकर बड़ा खुलासा किया था और कहा था की शादी के बाद भी उनका अफेयर किसी और से चल रहा था और कई सालों से वो उन्हें फिजिकल और मेंटली एब्यूज कर रहे हैं. उन्होंने अपना एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसके बाद करण मेहरा की इमेज काफी खराब हुई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं