विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2020

फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर आया इस एक्टर का रिएक्शन, बोले- ड्रग पैडलर्स को नहीं ढूंढ सकते...

विवियन डिसेना (Vivian Dsena) ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर ये बात कही है.

फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर आया इस एक्टर का रिएक्शन, बोले- ड्रग पैडलर्स को नहीं ढूंढ सकते...
विवियन डिसेना (Vivian Dsena) का फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स को लेकर आया रिएक्शन
  • विवियन डिसेना ने बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर कही ये बात
  • बोले- क्या हम उन्हें अपने समाज में ढूंढ़ नहीं सकते
  • कही ये बात
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) मामले में ड्रग्स कनेक्शन सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री पर शिकंजा कसता जा रहा है. ड्रग्स कनेक्शन मामले में रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती (Showik Chakraborty) को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अब इस मामले में बड़े सितारों के नाम भी खुलक सामने आ रहे हैं, जिनको जल्द ही एनसीबी समन भेजने वाली है. अब हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स कनेक्शन को लकेर 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' एक्टर विवियन डिसेना (Vivian Dsena) का बयान सामने आया है. उनका मानना है कि ड्रग सिस्टम को पूरी तरह से खत्म किया जाना चाहिए.

एक्टर ने विवियन डिसेना (Vivian Dsena) ने कहा, "ड्रग का सेवन करना एक बुरा एडिक्शन है और किसी को भी इसे बढ़ावा नहीं देना चाहिए. हम क्यों अपने समाज के ड्रग पैडलर्स को नहीं ढूंढ सकते और इनके सिस्टम को पूरी तरह खत्म क्यों नहीं करते. ड्रग एडिक्शन एक ऐसी चीज है जो अकेलेपन और असफल होने से होता है. लगातार ड्रग इस्तेमाल करने से नकली खुशियों का एहसास होता है." फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म (Nepotism) को लेकर विवियन ने कहा, "हर किसी को अपनी एनर्जी नेगेटिविटी में बर्बाद करने के बजाय सिर्फ पॉजिटिव चीजों में ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कभी फिल्म ऑफर की तरफ ध्यान नहीं दिया, क्योंकि उनके लिए दोनों ही मीडियम एक जैसे हैं."

विवियन डिसेना (Vivian Dsena) ने आगे कहा, "अगर बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री से बड़ा है तो एक्टर प्रमोशन के लिए टीवी शोज में क्यों आते हैं." बता दें, विवियन टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर एक्टर में से एक हैं. 'मधुबाला- एक इश्क, एक जुनून', 'प्यार की ये एक कहानी' और 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की (Shakti-Astitva Ke Ehsaas Ki)' शो में नजर आ चुके विवियन इन दिनों अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vivian Dsena, Vivian Dsena On Drugs In Bollywood, Vivian Dsena Instagram, Vivian Dsena Statement On Drugs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com