विज्ञापन

बच्चा पालने के लिए अगर सोना भी पड़े तो...वड़ा पाव गर्ल ने पहले दिया विवादित बयान, फिर वीडियो को गलत तरीके से दिखाने वालों की लगाई क्लास

चंद्रिका दीक्षित यानी वड़ा पाव गर्ल का ये वीडियो देख एक पल को तो आप डर ही जाएंगे कि कहीं कैमरा पर उनके साथ कुछ गलत तो नहीं होने वाला लेकिन जल्द ही वो यू टर्न लेकर अपनी बात रखती हैं.

बच्चा पालने के लिए अगर सोना भी पड़े तो...वड़ा पाव गर्ल ने पहले दिया विवादित बयान, फिर वीडियो को गलत तरीके से दिखाने वालों की लगाई क्लास
चंद्रिका दीक्षित के बयान पर शुरू हुई ट्रोलिंग तो बताया पूरा सच
Social Media
नई दिल्ली:

‘वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनके एक पुराने पॉडकास्ट का छोटा सा क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. इसमें उन्होंने बच्चे की परवरिश के लिए आखिरी हद तक जाने की बात कही थी. इस बयान पर लोगों ने जमकर आलोचना की, लेकिन अब चंद्रिका ने खुद रिएक्ट करते हुए ट्रोल्स को खरी-खोटी सुनाई है. चंद्रिका ने एक रील शेयर की, जिसमें उनके दोस्त सैफी गुस्से में उन पर भड़कते नजर आते हैं. सैफी कहते हैं कि “बच्चा पालने के लिए किसी के साथ बेड पर सोएगी, इतनी घटिया सोच है तेरी?” इसके बाद चंद्रिका उन्हें रोकते हुए कैमरे की तरफ मुड़ती हैं और कहती हैं, “तू जा, मैं इन लोगों से बात कर रही हूं.”

उन्होंने आगे ट्रोल्स को लताड़ लगाई, “चाहे छोटी आईडी हो या बड़ी, 3 हजार फॉलोअर्स वाली हो या मिलियन वाली, सब व्यूज के भूखे हो. सिर्फ एक सेंटेंस उठाकर वीडियो बना रहे हो. क्या तुमने पूरा साढ़े तीन घंटे का पॉडकास्ट सुना? मैंने वहां बहुत कुछ कहा था, वो सेंटेंस क्यों आया, वो समझा?” चंद्रिका ने साफ किया कि उन्होंने कई ऑप्शन बताए थे – रेहड़ी लगाना, ईंटें उठाना, रोटी बनाना, पत्थर बीनना – सब कुछ करने को तैयार हैं. उन्होंने कहा, “जब सारे रास्ते बंद हो जाएंगे, आखिरी ऑप्शन बचेगा तो वो भी करूंगी. लेकिन मैं खुद को कभी नहीं मारूंगी. मेरे अंदर जितना दम है, उतना लड़ूंगी. क्या इसमें गलत क्या है?”

यह भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ ने कैंसर के इलाज के बीच शेयर की हेल्थ अपडेट, 'भूख नहीं लगती, थकान होती है तो हिल भी नहीं पाती'

उन्होंने जोर देकर कहा कि वे मेंटली बहुत मजबूत हैं, लेकिन लोग व्यूज के चक्कर में किसी का भी कैरेक्टर खराब करने से नहीं चूकते. “कोई कह रहा है रोटी बना लो, ईंटें उठा लो, सब कर लो. लेकिन जब कुछ नहीं बचेगा तो ये भी कर लूंगी, पर जिंदा रहूंगी.”

वायरल क्लिप में क्या बोलीं थीं चंद्रिका?

पॉडकास्ट में चंद्रिका ने कहा था, “मैं सड़क पर रेहड़ी भी लगा लूंगी, कोई शर्म नहीं. मां हूं, बच्चे के लिए कुछ भी कर सकती हूं. सोना भी पड़ जाए तो कर दूंगी, पालूंगी बच्चे को. लोग जज करेंगे, लेकिन मैं गलत नहीं हूं. मैंने मन में ठान लिया है कि मेहनत करनी है.”

पर्सनल लाइफ और बैकग्राउंड

चंद्रिका और उनके पति युगम गेरा के बीच पहले से ही विवाद चल रहा है. चंद्रिका ने युगम पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था, जिसे युगम ने एक इंटरव्यू में स्वीकार भी किया और माफी मांगी. दोनों अलग-अलग रहते हैं. उनका 10-12 साल का बेटा चंद्रिका के साथ है. इस दौरान चंद्रिका ज्यादातर अपने दोस्त सैफी के साथ नजर आती हैं.

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार के पापा लोगों को पकड़-पकड़ कर दिखाते थे बेटे की फिल्में, खिलाड़ी बोले- मेरी फिल्म 18-20 बार देख लेते थे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com