'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित हाल ही में तब सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने अपने पति पर बेवफाई का आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी और तभी से उनकी पर्सनल लाइफ लोगों की नजरों में आ गई. अब एक बार फिर उनका नया पोस्ट सोशल मीडिया पर हलचल मचा रहा है. इस पोस्ट में वो किसी और शख्स के साथ नजर आ रही हैं और उनकी मांग में भरा सिंदूर लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है. वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में सवालों की झड़ी लग गई कि क्या चंद्रिका की जिंदगी में कोई नया रिश्ता शुरू हो चुका है या फिर ये सब किसी बड़े ट्विस्ट का हिस्सा है. यही वजह है कि ये पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है.
सिंदूर और वीडियो ने क्यों खड़ा किया नया बवाल
चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में शब-ए-बारात की शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में चंद्रिका लाल सलवार सूट में थीं और मांग में सिंदूर साफ नजर आ रहा था. वीडियो में उनके साथ मौजूद शख्स उनके सिर से सिंदूर उतारकर अपने माथे पर तिलक लगाता दिखा. इस वीडियो का कैप्शन था, आज से तेरी सारी गलियां मेरी हो गई. इसी लाइन ने लोगों को और ज्यादा कन्फ्यूज कर दिया. सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि क्या ये किसी नए रिश्ते की शुरुआत है.
यूजर्स ने पूछे तीखे सवाल
वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों ने सीधे सवाल दाग दिए. किसी ने लिखा, दूसरा पति. तो किसी ने पूछा, क्या आपने सच में दोबारा शादी कर ली है. वहीं कुछ लोगों का मानना ये भी रहा कि ये पूरा मामला सिर्फ पब्लिसिटी के लिए किया गया स्टंट हो सकता है. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर जमकर बहस होती रही और चंद्रिका एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गईं.
पति युगम गेरा का जवाब भी आया सामने
इस पूरे विवाद के बीच चंद्रिका के पति युगम गेरा ने भी प्रतिक्रिया दी. युगम ने चंद्रिका के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि उनकी पत्नी किसके साथ समय बिताती है. युगम ने ये भी कहा कि चंद्रिका अगर चाहें तो उस अकाउंट से वीडियो डिलीट कर सकती हैं क्योंकि उस अकाउंट का एक्सेस उनके पास है. इसके साथ ही युगम ने ये भी साफ कर दिया कि वो अपनी दुकान नहीं देंगे और किसी भी तरह की अफवाहों से उन्हें कोई मतलब नहीं है.
नए वीडियो ने बढ़ाया सस्पेंस, जवाब कब
इस पूरे मामले के बीच एक और वीडियो सामने आया है, जिसने चर्चाओं को और गर्म कर दिया है. इस वीडियो में चंद्रिका दीक्षित उसी नए शख्स के साथ नजर आ रही हैं और कहती सुनाई देती हैं कि सब तुम्हें मिस्ट्री मैंन बुला रहे हैं और हमारे ऊपर सवाल उठा रहे हैं. इस पर वो शख्स जवाब देता है कि सबका जवाब देंगे. जब चंद्रिका पूछती हैं कब, तो सामने से जवाब आता है 8 तारीख को. इसके बाद स्क्रीन पर Soon लिखा नजर आता है. ठीक वैसे ही जैसे सोशल मीडिया की हर ताजा गॉसिप कॉफी की तरह होती है, ये वीडियो भी लोगों के बीच चर्चा की नई चुस्की बन गया है.
| हेल्पलाइन | |
|---|---|
| वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्थ | 9999666555 या help@vandrevalafoundation.com |
| TISS iCall | 022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक) |
| (अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ के पास जाएं) | |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं