विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2023

टीवी की 'नागिन' तेजस्वी प्रकाश रियल लाइफ में हैं बेहद ग्लैमरस, लेटेस्ट फोटो देख आप भी करेंगे तारीफ

टीवी की 'नागिन' तेजस्वी प्रकाश को उनकी फैशन सेंस के लिए भी काफी सराहा जाता है. करण कुंद्रा के साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं. आइए देखते हैं उनका फैशनेबल अंदाज.

टीवी की 'नागिन' तेजस्वी प्रकाश रियल लाइफ में हैं बेहद ग्लैमरस, लेटेस्ट फोटो देख आप भी करेंगे तारीफ
तेजस्वी प्रकाश के ग्लैमरस लुक्स
नई दिल्ली:

टीवी सीरियल नागिन 6 में नजर आ रही एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश को उनके कमाल के स्टाइल और फैशन सेंस के लिए जाना जाता है. टीवी सीरियल ‘स्वरागिनी' से चर्चा में आई तेजस्वी को बिग बॉस 15 में विजेता बनने के बाद काफी शोहरत मिली. बिग बॉस की विजेता बनकर जब वह घर से बाहर आई तो वह एक रिश्ते में बंध चुकी थी, वह रिश्ता है तेजस्वी और करण कुंद्रा का. तेजस्वी और करण की शादी की चर्चा जोरों पर हैं. अपने पर्सनल और प्रोफेनल लाइफ दोनों को ही लेकर सुर्खियां बटोरने वाली तेजस्वी प्रकाश अपनी ग्लैमरस अदाओं से फैंस को दीवाना बनाए रखती हैं. आइए उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरों पर नजर डालते हैं.

व्हाइट कलर की इस बॉडी हगिंग ड्रेस में तेजस्वी प्रकाश ने हाल में ये तस्वीरें शेयर की, जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया. वेस्टलाइन पर कट-आउट डिटेल्स वाली इस ड्रेस में तेजस्वी कमाल की लग रही हैं.

तेजस्वी को कट आउट टॉप्स काफी पसंद हैं. ब्राउन कलर की इस कट आउट क्रॉप टॉप के साथ रिप्ड जींस को पेयरअप कर तेजस्वी ने अपने कैजुअल लुक में भी ग्लैमर का तड़का लगाया है.

व्हाइट कलर की इस मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप में चुलबुली तेजस्वी काफी क्यूट नजर आ रही हैं. खुले मेसी बालों और मिनिमल मेकअप के साथ उन्होंने इस लुक को कंप्लीट किया है.

सी ग्रीन कलर की इस हाई स्लिट गाउन में एक बार फिर तेजस्वी बला की खूबसूरत और ग्लैमरस दिख रही हैं. तेजस्वी का ये सिजलिंग लुक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था और उनकी इन तस्वीरों पर 6 लाख से अधिक लाइक्स आए थे.

इंडियन लुक में भी तेजस्वी कम ग्लैमरस नजर नहीं आती. ब्लैक कलर की इस सीक्विन वर्क साड़ी के साथ सेम कलर की ब्रालेट ब्लाउज पहने तेजस्वी काफी सिजलिंग नजर आ रही हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejasswi Prakash, Tejasswi Prakash Photos, Tejasswi Prakash Pics, Tejasswi Prakash Latest Photos, Tejasswi Prakash Height, Tejasswi Prakash And Karan Kundra, Tejasswi Prakash Age, Tejasswi Prakash Twitter, Tejasswi Prakash Movie, Tejasswi Prakash Instagram, Tejasswi Prakash Family, NDTV India, NDTV Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com