विज्ञापन

शादी के 2 साल बाद ही पति अपूर्व से अलग रहने लगीं दिव्या अग्रवाल, The 50 की भव्या सिंह ने एक्ट्रेस को बताया गोल्ड डिगर

टीवी रियलिटी शो द 50 में दिव्या अग्रवाल की पर्सनल लाइफ को लेकर भाव्या ने चौंकाने वाली बात कही है.

शादी के 2 साल बाद ही पति अपूर्व से अलग रहने लगीं दिव्या अग्रवाल, The 50 की भव्या सिंह ने एक्ट्रेस को बताया गोल्ड डिगर
भाव्या सिंह ने दिव्या अग्रवाल को बताया गोल्ड डिगर
नई दिल्ली:

इस वक्त लेटेस्ट टीवी रियलिटी शो द 50 छाया हुआ है. इसमें 50 सेलेब्स कंटेस्टेंट्स एक-दूजे से लड़ने-भिड़ने में लगे पड़े हैं. इस शो को जीतने वाले को 50 लाख रुपये की इनामी राशि मिलेगी. बिग बॉस की तर्ज पर बने इस शो में भी प्यार, रोमांस, पर्सनल लाइफ के खुलासे और लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं. इस बीच शो के लेटेस्ट एपिसोड में शो की कंटेस्टेंट दिव्या अग्रवाल ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की है. वहीं, इसी बीच भाव्या सिंह ने  दिव्या को गोल्ड डिगर तक कह डाला है. भाव्या ने कहा है कि दिव्या अपने पति अपूर्व पडगांवकर से अलग रहती हैं. दरअसल, शो में बैल और बुद्धि नामक टास्क हुआ, जिसमें बहस होने के बाद भाव्या ने दिव्या के ऐसी-ऐसी बाते कही हैं.

37 की उम्र में दुल्हन बनेंगी कृतिका कामरा, जानें कौन हैं एक्ट्रेस के होने वाले पति गौरव कपूर ?

भाव्या और दिव्या में ठनी
भाव्या और अर्चना दोस्त हैं, लेकिन दिव्या ने अर्चना को लेकर कहा कि उनके पास दिमाग नहीं है. यह बात भाव्या को नहीं भाई. फिर भाव्या ने दिव्या को जवाब देने की ठान ली. जब वॉशरूम में दिव्या ने भाव्या से टीशू पेपर मांगा तो उन्होंने मना कर दिया. भाव्या ने कहा कि उन्हें दिव्या के मांगने का तरीका पसंद नहीं आया. लेकिन बाद में भाव्या ने दिव्या को टीशू पेपर दिया और कहा कि वह तरीके से बात करें. इधर, रिद्धि और नेहा ने भाव्या को बाद में आने को कहा, क्योंकि दिव्या रो रही है. भाव्या वहां से सपना चौधरी और आर्या के पास चली गईं और दिव्या के बारे में बातें करने लगी. भाव्या ने दिव्या को फेक लड़की बताया और उनकी पर्सनल लाइफ पर बड़ी ही शॉकिंग बात की.

भाबीजी घर पर हैं!, खिचड़ी से लेकर मिर्जापुर तक, शोज जो बड़े पर्दे पर हुए पॉपुलर

भाव्या ने दिव्या को बताया 'गोल्ड डिगर'

भाव्या ने कहा, 'यह बहुत ही फेक लड़की है. इसको कोई फर्क नहीं पड़ता अगर कोई इसे गोल्ड डिगर बोलता है. इसने रियलिटी शो करने के लिए मना किया था. मुझे इसने बताया कि वह बिग बॉस जीत चुकी है. यह फेक औरत है. सबकी चुगली करके सबके साथ बैठी है'. दिव्या अपने पति के बारे में युविका चौधरी को बताती हैं, 'वह बहुत ही शांत स्वभाव वाला आदमी है. उसने मुझे सिखाया दोस्ती का मतलब क्या होता है'. इधर, भाव्या ने कहा कि दिव्या अपने पति के साथ नहीं रहती है. भाव्या का दावा है कि दिवाली पर दोनों के बीच खूब घमासान हुआ था. असली पटाखे तो इनके घर में फूटे थे. बता दें, दिव्या और अपूर्व ने 20 फरवरी 2024 को शादी रचाई थी. अपूर्व एक बिजनेसमैन हैं और जल्द ही दोनों के तलाक की खबरें फैलने लगी थी. लेकिन दोनों ने ही अपने तलाक की अफवाहों को निराधार बताया था.




 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The 50 Show, Divyaa Agarwal, Divya Agarwal  apurva Padgaonkar, Divya Agarwal News, Divya Agarwal  bigg Boss
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com