विज्ञापन

पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाने वाली एक्ट्रेस ने बताया दुबई का हाल, बोलीं- I Am Sorry

एक्ट्रेस सोनल चौहान ने दुबई से नया अपडेट शेयर किया है और पैनिक ना फैलाने का अनुरोध किया है. 

पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाने वाली एक्ट्रेस ने बताया दुबई का हाल, बोलीं- I Am Sorry
सोनल चौहान ने दुबई को बताया दुनिया की सेफ जगह

एक्ट्रेस सोनल चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से यूएस ईरान जंग के बीच दुबई से उन्हें वापस भारत लाने में मदद की गुजारिश बीते दिन की थी. वहीं अब उन्होंने फैंस के साथ नया अपडेट शेयर करते हुए बताया है कि वह बिल्कुल सेफ हैं. इतना ही नहीं उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए दुबई के हालात की जानकारी देते हुए बताया कि सब कंट्रोल में है और पैनिक ना फैलाने की गुजारिश की. इतना ही नहीं उन्होंने दुबई को दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह बताया है. 

दुबई में हैं सोनल चौहान

Latest and Breaking News on NDTV

इंस्टाग्राम स्टोरी पर सोनल चौहान ने अपने चाहने वालों के लिए मैसेज लिखा, “मुझे मैसेज करने वाले और मेरा हालचाल जानने वाले सभी लोगों का धन्यवाद और मुझे माफ करना कि मैं जवाब नहीं दे पाई. आपकी चिंता सच में बहुत मायने रखती है. मैं सेफ हूं और मैं आपको भरोसा दिलाती हूं कि अधिकारी सभी को सुरक्षित रखने की पूरी कोशिश कर रहे हैं.”

ये भी पढ़ें- दुबई पर हमले में फंसी एक्ट्रेस, पीएम मोदी से लगाई गुहार, बोली- मुझे सुरक्षित घर वापस जाने में मदद करें

सोनल चौहान ने दुबई को बताया दुनिया की सबसे सेफ जगह

आगे एक्ट्रेस ने लिखा-  “घबराने की कोई बात नहीं है.यकीनन, दुबई दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह है.@modgovae सभी की सुरक्षा और बचाव में है.चीजें पूरी तरह से कंट्रोल में हैं और सभी से मैं गुजारिश करती हूं कि पैनिक न फैलाएं. सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हूं.”

सोनल चौहान के बारे में 

सोनल चौहान बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं, जो इमरान हाशमी की फिल्म जन्नत में नजर आई थीं. इसके अलावा साउथ की फिल्मों में वह नजर आ चुकी हैं. जबकि इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए फैंस को अपडेट शेयर करते रहते हैं. 

ये भी पढ़ें- जन्नत एक्ट्रेस का है रॉयल कनेक्शन, इमरान हाशमी के साथ किया डेब्यू फिर भी नहीं बना पाई पहचान, अब देखकर कहेंगे- क्रश तो बिल्कुल...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com