विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2023

टीआरपी में दूसरे नंबर पर है ये सीरियल, अब एक नई एंट्री के साथ कहानी में आएगा ऐसा नया ट्विस्ट कि फैंस कहेंगे- क्या होने वाला है

Teri Meri Doriyaann New Entry: तेरी मेरी डोरियां सीरियल में नई एंट्री होने वाली है, जो अंगद और साहिबा की जिंदगी में नया ट्विस्ट लाएगी.

टीआरपी में दूसरे नंबर पर है ये सीरियल, अब एक नई एंट्री के साथ कहानी में आएगा ऐसा नया ट्विस्ट कि फैंस कहेंगे- क्या होने वाला है
Teri Meri Doriyaann New Entry: तेरी मेरी डोरियां सीरियल में होगी नई एंट्री
नई दिल्ली:

Teri Meri Doriyaann New Entry: पहले गुम हैं किसी के प्यार में और फिर टीवी सीरियल अनुपमा को तेरी मेरी डोरियां ने पछाड़ दिया है. दूसरे नंबर पर आने वाले इस सीरियल की कहानी अंगद और साहिबा की है, जिनकी शादी अलग होने की कगार पर पहुंच गई है. इतना ही नहीं अब साहिबा तलाक लेने के लिए भी राजी होती दिख रही है. लेकिन अब इस सीरियल में एक नई एंट्री होने वाली है, जो आने वाले एपिसोड की कहानी को नया मोड़ देगी. यह एंट्री और कोई नहीं एक्टर हृषिकेश पांडे हैं, जो सी.आई.डी. में इंस्पेक्टर सचिन की भूमिका के लिए पॉपुलर हैं. 

सीरियल में आएगा नया ट्विस्ट

खबरों की मानें तो हृषिकेश पांडे, तेरी मेरी डोरियां में यशराज "यश" बावेजा की भूमिका निभाएंगे, जो कि जसलीन यानी गौरी टोंक के किरदार के एक्स हस्बैंड हैं. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "यश के रूप में शो में एंट्री करके मुझे खुशी हो रही है. दर्शकों को समय के साथ बहुत कुछ देखने को मिलेगा."

सीरियल की बात करें तो सीरियल में विजयेंद्र कुमेरिया मुख्य भूमिका में हैं और हिमांशी पाराशर साहिबा के रोल में नजर आ रहे हैं. लेटेस्ट ट्रैक में अंगद साहिबा को ढूंढता और उसे रूमी (हर्ष राजपूत) से बचाता है.

साहिबा रूमी पर अपहरण और हत्या के प्रयास का आरोप लगाती है, लेकिन उसे अदालत में नहीं लाया जा सकता क्योंकि डॉक्टर ने उसे मानसिक रूप से अस्थिर घोषित कर दिया है. यह पता चला है कि रूमी यश का बेटा है. बरार परिवार को डर है कि यश, अंगद की मदद नहीं करेगा, लेकिन उसके एक कदम ने सभी को हैरान कर दिया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Teri Meri Dooriyan, Teri Meri Dooriyan Serial, Teri Meri Dooriyan Serial Update, Teri Meri Dooriyan New Entry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com