Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: गोकुलधाम सोसाइटी के सदस्य
- 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का लेटेस्ट एपिसोड
- पोपटलाल को लग गई लॉटरी
- गरीब शख्स ने दी थी लॉटरी की पर्ची
नई दिल्ली:
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में एक नया मोड़ आता है जब पोपटलाल को पैसे की जरूरत होती है और भिड़े उसे 2000 रूपये उधार देता है. अगले दिन वो पैसे लौटने के लिए पोपटलाल ए. टी. एम. से पैसे निकालता है. रास्ते में उसे एक बहुत गरीब और जरूरतमंद परिवार मिलता है और पोपटलाल उन्हें 5000 रूपये दे देता है. बदले में वे पोपटलाल को एक लॉटरी का टिकट देते हैं. पोपटलाल इस बात को पुरुष मंडल को बताता है और देखने पर पता चलता है कि लॉटरी का नंबर भिड़े के मोबाइल नंबर जैसा है.
'मनमोहन सिंह' और 'सोनिया गांधी' चाय पाते आए नजर, वीडियो हुआ वायरल
फिर पोपटलाल के साथ एक घटना हो जाती है. बातचीत करते हुए गलती से भिड़े के हाथ से पोपट की कमीज पर सोडा गिर जाता है और पोपटलाल अपनी शर्ट धोने के लिए दे देता है. उसकी जेब में लॉटरी का टिकट पड़ा हुआ है. अगले दिन भिड़े जब अख़बार पढ़ता है तब उसे पता लगता है कि पोपट ने 1 करोड़ की लॉटरी जीती है. 
Karva Chauth: आयुष्मान खुराना ने कैंसर से जूझ रहीं पत्नी के लिए रखा करवा चौथ व्रत, शेयर की ये फोटो

जब सब गोकुलधाम वाले पोपट को जगाकर ये अच्छी खबर सुनाते हैं तब उसे पता लगता है कि लॉटरी का टिकट तो खो गया है. क्या होगा अब? क्या पोपटलाल की लॉटरी का टिकट कमीज के साथ धुल कर खत्म हो चुका है ? क्या पोपट जीत कर भी हार जायेगा?
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, Jethalal, Gokuldham Sociey