- सुपर डांसर 4 के स्टेज पर पहुंचेंगे गोविंदा और नीलम
- करेंगे अपने सुपरहिट गाने पर डांस
- एक साथ दोनों कर चुके हैं कई फिल्मों में काम
डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर 4 (Super Dancer 4)' को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. इस बार वीकेंड में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और एक्ट्रेस नीलम कोठारी (Neelam Kothari) को बतौर गेस्ट जज बुलाया जाएगा. ऐसे में शो का एक प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दोनों 90s के सुपरहिट गानों में जबरदस्त अंदाज में डांस करते हुए देखे जा रहे हैं. वहीं, कंटेस्टेंट्स भी दोनों के गाने पर परफॉर्म कर उन्हें ट्रिब्यूट देते हुए दिख रहे हैं. बता दें, एक समय में गोविंदा और नीलम का नाम बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों में शामिल होता था.
20 साल बाद गोविंदा (Govinda Dance) और नीलम कोठारी को एक साथ स्टेज पर देखने के लिए उनके फैन्स भी खासा उत्साहित हैं. शो के दौरान दोनों अपने सुपरहिट गाने ‘आप के आ जाने से' पर भी डांस करते हुए नजर आएंगे. जब दोनों ने इस गाने पर परफॉर्म किया तो शो के जजेज शिल्पा शेट्टी, अनुराग बसु, गीता कपूर की खुशी देखते ही बन रही थी. नीलम (Neelam Kothari) के पति समीर सोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए लिखा है, “और ये 20 साल का इंतजार खत्म हुआ”. वीडियो को फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है और वे इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
जानकारी के लिए बता दें कि 80 और 90 के दशक में गोविंदा और नीलम (Govinda Neelam Movies) की जोड़ी काफी हिट थी. दोनों एक साथ कई फिल्मों में नजर आये थे. 'हत्या', ''खुदगर्ज', ‘लव 86', 'दो कैदी', 'सिंदूर', 'इल्जाम', 'घराना', 'फर्ज की जंग', 'बिल्लू बादशाह', 'ताकतवर' इनकी कुछ मशहूर फिल्में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं