विज्ञापन

'वो हीरो है तो कुछ नहीं कह सकते', गोविंदा के अफेयर्स पर बोलीं पत्नी सुनीता आहूजा, सोचती रही तो डायबिटीज बढ़ जाएगी

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कहा कि उनके पति के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स के बारे में सोचने से उनकी डायबिटीज बढ़ जाता है.

'वो हीरो है तो कुछ नहीं कह सकते', गोविंदा के अफेयर्स पर बोलीं पत्नी सुनीता आहूजा, सोचती रही तो डायबिटीज बढ़ जाएगी
पति गोविंदा के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स पर बोलीं सुनीता
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने कहा कि उनके पति के एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर्स के बारे में सोचने से उनकी डायबिटीज बढ़ जाता है. रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में साथी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा के साथ एक इमोशनल बातचीत के दौरान सुनीता ने कहा कि उन्होंने सुपरस्टार और उनके अफेयर्स के बारे में सोचने के बजाए उन्होंने अपने बच्चों और अपनी शांति पर ध्यान देना चुना है. श्रेया ने सुनीता को एक पुराने इंटरव्यू की याद दिलाई, जिसमें उन्होंने अपनी शादी में बेवफाई और धोखा महसूस करने के बारे में बात की थी. सवाल का जवाब देते हुए सुनीता ने कहा, "हुआ तो अभी क्या कर सकते हैं… शुरू से ही हुआ है ना लेकिन? हीरो हैं तो आप कुछ नहीं कह सकते. इस उम्र में अभी सोचूंगी तो डायबिटीज और बढ़ेगा. जैसे चल रहा है चलने दो."

यह भी पढ़ें- फराह खान और रितेश देशमुख 'के साथ लॉक अप 2' में एंट्री करेंगी कंगना रनौत,  बनेंगी  'जनता की आवाज'

जब श्रेया ने पूछा कि क्या वह अभी भी दुखी महसूस करती है, तो सुनीता ने जवाब दिया, "कोई बात नहीं, मैं अपने बच्चों के लिए जीती हूं. "यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि गोविंदा अब भी बेवफा हैं. सुनीता ने कहा, "तुम रोक सकते हो किसी को? मैं 24 घंटे उनके सामने बैठी रहूं? सामने वाला भी तो इरिटेट हो जाएगा ना? मैं सोचती ही नहीं हूं. " अपने रहने के इंतजाम के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा, "हमारे पास दो घर हैं. उनके घर में उन्हें मिलने बहुत लोग आते हैं. मेरे घर में मुझे प्राइवेसी चाहिए." सुनीता आहूजा ने पहले भी बताया है कि कैसे गोविंदा के अफेयर्स ने शुरू में उन पर असर डाला था, लेकिन अब उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है. 

यह भी पढ़ें- Ex CM की बहू, कम उम्र में हुई विधवा, किशोर कुमार ने मिलते ही किया प्रपोज, 7 महीने की प्रेग्नेंट एक्ट्रेस से सिंगर ने की चौथी शादी

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें, गोविंदा और सुनीता ने 1987 में शादी की थी और लगभग चार दशकों से साथ हैं. कपल की एक बेटी और एक्ट्रेस टीना आहूजा और एक बेटा यशवर्धन आहूजा है, जो अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रहा है.

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो, गोविंदा 1990 के दशक में बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक थे.'कुली नंबर 1', 'हीरो नंबर 1', 'साजन चले ससुराल', 'राजा बाबू', 'दूल्हे राजा', 'हसीना मान जाएगी' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में देकर वह अपनी मेहनत से सुपरस्टार बन गए थे.
पिछले साल, एक्टर तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने अक्टूबर 2024 में अपने मुंबई घर पर गलती से अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने पैर में गोली मार ली थी. उनका इलाज हुआ और बाद में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने से पहले वह पूरी तरह ठीक हो गए.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunita Ahuja And Govinda Ahuja, Sunita Ahuja And Govinda Divorce Rumour, Sunita Ahuja And Govinda Divorce, Sunita Ahuja And Govinda Wedding Pics, Sunita Ahuja Lock Upp
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com