विज्ञापन

Lock Upp: Sach Ya Sazaa: प्यार, धोखा, सस्पेंस और तलाक, रिलीज के दो एपिसोड बाद ही नंबर 1 पर पहुंचा शो

 Lock Upp: Sach Ya Sazaa: प्यार, धोखा, सस्पेंस  और तलाक जैसे ट्विस्ट से भरपूर लॉक अप रिलीज के दो एपिसोड बाद ही  नंबर 1 पर पहुंच  गया है.  इस उत्साह की लहर को आगे बढ़ाने वाले हैं कंटेस्टेंट्स, जो अपनी-अपनी कहानियां, भावनाएं और राज 'Lock Upp' में लेकर आए हैं.

Lock Upp: Sach Ya Sazaa: प्यार, धोखा, सस्पेंस  और तलाक, रिलीज के दो एपिसोड बाद ही  नंबर 1 पर पहुंचा शो
रिलीज के दो एपिसोड बाद ही नंबर 1 पर पहुंचा शो
नई दिल्ली:

 Lock Upp: Sach Ya Sazaa: प्यार, धोखा, सस्पेंस  और तलाक जैसे ट्विस्ट से भरपूर लॉक अप रिलीज के दो एपिसोड बाद ही  नंबर 1 पर पहुंच  गया है.  इस उत्साह की लहर को आगे बढ़ाने वाले हैं कंटेस्टेंट्स, जो अपनी-अपनी कहानियां, भावनाएं और राज 'Lock Upp' में लेकर आए हैं. शो में आकांक्षा चमोला के तलाक से जुड़े बेहद निजी खुलासे ने दर्शकों को हैरान कर दिया, वहीं हर्षद चोपड़ा के अपनी गर्लफ्रेंड और सबसे अच्छे दोस्त दोनों से मिले धोखे के बारे में दिल छू लेने वाले खुलासे ने ऑनलाइन लोगों की सहानुभूति बटोरी.

वहीं सुनीता आहूजा की गोविंदा के बारे में बेबाक बातों ने जबरदस्त बहस छेड़ दी, जबकि राम कपूर और श्रेया कालरा के बीच तीखी नोक-झोंक ने सोशल मीडिया पर दर्शकों को दो गुटों में बांट दिया. वहीं, योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी के बीच बढ़ती केमिस्ट्री ने अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है, जिससे फैन्स यह जानने के लिए बेताब हैं कि आगे क्या होगा. गंभीरता के साथ-साथ मजाक-मस्ती का तड़का लगाते हुए, पामेला सेरेना, वरुण 'लैला' यादव और माधुरी जैन ने अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से लोगों का दिल जीता है और शो के कुछ सबसे मजेदार पल दिए हैं.

यह भी पढ़ें- 400 साल पुरानी कहानी पर बनी थी 20 साल पहले आई ये फिल्म, नेशनल अवॉर्ड से लेकर फिल्मफेयर तक में बजा डंका

चाहे पसंदीदा कंटेस्टेंट चुनना हो, उनका बचाव करना हो, टकराव का विश्लेषण करना हो या छिपे हुए सुरागों के लिए पुराने इंटरव्यू देखना हो. दर्शक 'Lock Upp' के हर ट्विस्ट में को देखने के लिए उत्सुक हैं. एपिसोड खत्म होने पर भी बातचीत रुकती नहीं है, बल्कि और तेज हो जाती है. जबरदस्त इमोशन्स और अभी भी सामने आने वाले बड़े सच के साथ 'Lock Upp: Sach Ya Sazaa' सिर्फ एक रियलिटी शो से कहीं ज्यादा साबित हो रहा है. यह तेजी से इस सीजन के सबसे बड़े एंटरटेनमेंट इवेंट्स में से एक बनता जा रहा है, जिसे दर्शक बिल्कुल करीब से देख रहे हैं. 'लॉक अप: सच या सजा' अब खास तौर पर नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है, जिसके नए एपिसोड हर शनिवार से बुधवार रात 8 बजे रिलीज होते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lock Upp Sach Ya Sazaa, Sunita Ahuja, Sunita Ahuja Lock Upp, Akanksha Chamola Actress, Ram Kapoor  news
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com