विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2019

The Kapil Sharma Show में हो सकती है सुनील ग्रोवर की वापसी, ट्वीट से यूं मिला हिंट

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) की कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) में वापसी हो सकती है, इसका हिंट सुनील ग्रोवर के एक ट्वीट से मिल रहा है.

The Kapil Sharma Show में हो सकती है सुनील ग्रोवर की वापसी, ट्वीट से यूं मिला हिंट
The Kapil Sharma Show में वापसी कर सकते हैं सुनील ग्रोवर
  • 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी कर सकते हैं सुनील ग्रोवर
  • ट्वीट कर यूं दिया हिंट
  • कपिल से मनमुटाव की वजह से छोड़ा था शो
नई दिल्ली:

कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो से घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी. उनका 'गुत्थी' वाला स्टाइल हो या 'डॉक्टर गुलाटी' वाला अंदाज, अपनी कॉमिक टाइमिंग से सुनील ग्रोवर ने दर्शकों को खूब लोटपोट किया. फैन्स को सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के सभी अंदाज भाने लगे थे, हालांकि कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के साथ मनमुटाव हो जाने की वजह से सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया था. इस दौरान फैन्स ने उन्हें काफी मिस भी किया. हालांकि अब सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के एक ट्वीट से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही वो कपिल शर्मा के साथ 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' में वापसी कर सकते हैं.

Dream Girl Box Office Collection Day 4: 'ड्रीम गर्ल' ने चार दिन में कमाए 50 करोड़, कॉमेडी का तूफान जारी

दरअसल, कॉमेडियन सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने हाल ही में एक ट्वीट किया. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'सब कुछ वापस आने वाला है. कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता. तो बस आभार व्यक्त करिये क्योंकि यही कुंजी है और हां खूब हंसो. बाकी मेरे पति मुझको...' सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) के इस ट्वीट के बाद फैन्स ये अंदाजा लगा रहे हैं कि वो एक बार फिर कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में वापसी कर दर्शकों को खूब हंसाते नजर आने वाले हैं. 

Saaho Box Office Collection Day 18: प्रभास की 'साहो' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन कमाए इतने करोड़

बता दें कि सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) जितने जबरदस्त कॉमेडियन हैं, उतने ही शानदार एक्टर भी हैं. कुछ ही दिन पहले आई फिल्म 'भारत' में सुनील ग्रोवर ने अपना किरदार बखूबी निभाते हुए लोगों का खूब दिल जीता था. इससे पहले टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'बागी (Baaghi)' और अक्षय कुमार की 'गब्बर इज बैक' में भी सुनील ग्रोवर नजर आ चुके हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sunil Grover, The Kapil Sharma Show, Sunil Grover Comes Back In The Kapil Sharma Show, Kapil Sharma, Comedian Sunil Grover
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com