विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2021

सृष्टि रोडे ने टूटे पैर के साथ बादशाह के 'Jugnu' सॉन्ग पर किया जोरदार डांस, फैन्स बोले- वाह क्या टैलेंट है...Video वायरल

सृष्टि रोडे (Srishty Rode) ने फैन्स के साथ सोशल मीडिया पर अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो बादशाह 'Jugnu' सॉन्ग पर अपने टूटे पैर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं.

सृष्टि रोडे ने टूटे पैर के साथ बादशाह के 'Jugnu' सॉन्ग पर किया जोरदार डांस, फैन्स बोले- वाह क्या टैलेंट है...Video वायरल
सृष्टि रोडे ने शेयर किया डांस वीडियो
नई दिल्ली:

अभिनेत्री सृष्टि रोडे (Srishty Rode) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अकसर सोशल मीडिया पर उनके फोटो और वीडियो देखने को मिल जाते हैं. सृष्टि रोडे (Srishty Rode) ने सीरियल 'कुछ इस तरह' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. जिसके बाद उन्हें टीवी जगत में काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी. वहीं सोशल मीडिया पर पर भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है, जो उनकी हर पोस्ट को पसंद करती है. इसी क्रम में सृष्टि रोडे (Srishty Rode)  ने अपना एक और डांस वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वो बादशाह 'Jugnu' सॉन्ग पर जोरदार डांस कर रही हैं.

सृष्टि रोडे (Srishty Rode) ने अपना ये डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'मेरे अंदर का डांसर रुक नहीं सकता!!! तो भले ही वह प्लास्टर पर हो, यहाँ मैं एक पैर और एक गुलाबी प्लास्टर के साथ जुगनू बैंडवागन पर कूद रही हूं.....गाना पसंद आ रहा है'. वहीं फैन्स भी ये वीडियो देख जमकर कमेंट कर रहे हैं. उनके एक फैन ने लिखा है 'वाह क्या टैलेंट है', तो दूसरे ने लिखा है 'बहुत मजेदार'.

बता दें, सृष्टि रोडे ने 2007 में सीरियल 'कुछ इस तरह' में कैमियो से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने  इश्क हाय, छोटी बहू, शोभा सोमनाथ की, चलती का नाम गाड़ी, सरस्वतीचंद्र और इश्कबाज जैसे कई सीरियल में काम किया है. साथ ही 2018 में उन्हें बिग बॉस 12 में देखा गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Srishty Rode, Srishty Rode Age, Srishty Rode Dance Video, Srishty Rode Fracture Leg, Srishty Rode Photo, Srishty Rode Instagram, Srishty Rode Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com