विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2021

सिंबा ने उमर रियाज को धक्का देकर फेंका पानी में, बिग बॉस में हालात हुए काबू से बाहर- देखें वीडियो

हाल ही में सिंबा और उमर रियाज की जबरदस्त लड़ाई हो गई, जिसमें सिंबा ने उमर को धक्का देकर पानी में फेंक दिया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद लोग सिंबा को घर से निकालने की मांग कर रहे हैं.

सिंबा ने उमर रियाज को धक्का देकर फेंका पानी में, बिग बॉस में हालात हुए काबू से बाहर- देखें वीडियो
सिंबा नागपाल ने उमर रियाज को दिया पूल में धक्का
नई दिल्ली:

बिग बॉस 15 को शुरू हुए 4 हफ्ते बीत चुके हैं और घर में इस समय हंगामा मचा हुआ है. जहां घर में कुछ नए रिश्ते बन रहे हैं तो कुछ पुराने रिश्तों को टूटते हुए भी देखा जा रहा है. वहीं हाल ही में सिंबा और उमर रियाज की जबरदस्त लड़ाई हो गई, जिसमें सिंबा ने उमर को धक्का देकर पानी में फेंक दिया. सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे सिंबा उमर को जोर से धक्का देकर पूल में गिरा देते हैं.

दरअसल एक टास्क के दौरान सिंबा हिंसक हो गए और उन्होंने उमर रियाज को पूल में धक्का दे दिया. सिंबा के मुताबिक, उमर ने उनकी मां को गाली दी थी, जिसके बाद उन्होंने ऐसा किया. वहीं, उमर ने कहा कि उन्होंने उनकी मां को नहीं, बल्कि टास्क में हो रही चीजों के लिए गाली दी थी. सिंबा ने जब उमर को धक्का मारा, तब ईशान सहगल बीचबचाव करते दिखाई दिए.

सिंबा नागपाल के इस रवैये के बाद सोशल मीडिया पर अब लोग भी उनके इस हरकत की निंदा कर रहे हैं. और तो और लोग सिंबा को घर से बाहर निकालने की मांग भी कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि वो तो अच्छा है कि उमर रियाज पूल में गिरे. कहीं और गिरने पर उन्हें गंभीर चोट लग सकती थी. गौरतलब है कि हाल में शो में गौतम गुलाटी आए थे, जहां उन्होंने सिंबा के सीक्रेट लेटर को सबके सामने पढ़ा था. इस लेटर में सिंबा ने घरवालों के लिए कुछ बातें लिखी थीं, जिसे जानने के बाद कंटेटेंट्स का रवैया उनके प्रति बदल गया था. वे जानकर हैरान रह गए थे कि सिंबा के मन में उनके लिए इतनी खटास भरी है.

ये भी देखें: सान्या मल्होत्रा, सोहा अली खान और पूजा हेगड़े माया नगरी में हुईं स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Simba Nagpal, Umar Riaz, Simba Umar Fight, Big Boss 15, Bigg Boss 15 Fight, Simba Nagpal Pushes Umar Riaz, Simba Nagpal Umar Riaz Fight Video, Salman Khan, Bigg Boss 15 Latest Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com